- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Akshay Kumar की इन 8 मूवी ने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई, इनमें हाउसफुल 5 भी शामिल
Akshay Kumar की इन 8 मूवी ने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई, इनमें हाउसफुल 5 भी शामिल
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हाउसफुल 5' को शानदार ओपनिंग की है। लेकिन क्या यह उनकी टॉप 8 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो पाई हैं। नज़र डालिए अक्षय की 8 सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
1. मिशन मंगल (2019)
पहले दिन की कमाई : 29.16 करोड़ रुपए
जगन शक्ति के निर्देशन में बनी 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने लाइफटाइम 202.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
2.सूर्यवंशी (2021)
पहले दिन की कमाई : 26.29 करोड़ रुपए
यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लाइफटाइम 196 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
3.गोल्ड (2018)
पहले दिन की कमाई : 25.25 करोड़ रुपए
रीमा कागती ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी आजाद भारत के पहले गोल्ड मैडल के बारे में थी। इस एवरेज फिल्म की लाइफटाइम कमाई 104.72 करोड़ रुपए रही थी।
4. हाउसफुल 5 (2025)
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'हाउसफुल 5' पहले दिन 24.35 करोड़ रुपए कमाए हैं।इसके साथ ही तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
5.केसरी (2019)
पहले दिन की कमाई : 21.06 करोड़ रुपए
इस फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी। अनुराग सिंह ने इसे निर्देशित किया था। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म ने 154.41 करोड़ रुपए कमाए थे।
6.सिंह इज ब्लिंग (2015)
पहले दिन की कमाई : 20.67 करोड़ रुपए
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा थे, जो 2008 में आई 'सिंह इज किंग' की सीक्वल थी। लाइफटाइम 89.95 करोड़ रुपए कमाकर यह फिल्म एवरेज साबित हुई थी।
7.2.0 (2018)
पहले दिन की कमाई : 20.25 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)
एस. शंकर के निर्देशन बनी यह तमिल फिल्म 2010 में आई एंथिरण (रोबोट) की सीक्वल थी, जिसमें अक्षय कुमार के साथ रजनीकांत की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने ने लाइफटाइम 189.55 करोड़ रुपए कमाए थे और यह सुपरहिट रही थी।
8.गुड न्यूज (2019)
पहले दिन की कमाई : 17.56 करोड़ रुपए
राज मेहता ने इस सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया था। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही इस फिल्म ने लाइफटाइम 205.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।