MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • रिलीज नहीं हो पाईं विक्की कौशल की ये 2 फ़िल्में, महंगी इतनी कि बन जाएं 3 'छावा'

रिलीज नहीं हो पाईं विक्की कौशल की ये 2 फ़िल्में, महंगी इतनी कि बन जाएं 3 'छावा'

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल 36 साल के हो गए हैं। 16 मई 1988 को मुंबई में पैदा हुए विक्की वो एक्टर हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पिछली बार 600 करोड़+ कमाने वाली फिल्म 'छावा' दी। लेकिन उनकी दो फ़िल्में ऐसी हैं, जो अनाउंस हुईं, लेकिन रिलीज नहीं हो सकीं।

Gagan Gurjar | Updated : May 16 2025, 12:01 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Social Media

खास बात यह है कि विक्की कौशल की दोनों अनरिलीज फ़िल्में उनकी सबसे कमाऊ फिल्म 'छावा' से दो और 3 गुना महंगी थीं। यह हम उस आधार पर कह रहे हैं, जिस बजट का उल्लेख मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। बताया जाता है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली 'छावा' का निर्माण तकरीबन 130 करोड़ रुपए में हुआ था।

26
Asianet Image
Image Credit : Social Media

अब बात करते हैं विक्की कौशल की दोनों अनरिलीज फिल्मों की। रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें से एक फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए रखा गया था तो दूसरी 500 करोड़ रुपए की लागत में बनने वाली थी।

Related Articles

Vicky Kaushal ने इन फिल्मों को ना मारी होती लात, टॉप पर होता स्टारडम
Vicky Kaushal ने इन फिल्मों को ना मारी होती लात, टॉप पर होता स्टारडम
इन 5 फिल्मों से तहलका मचाएंगे Vicky Kaushal, एक में तो भिड़ेंगे रियल लाइफ पति-पत्नी से
इन 5 फिल्मों से तहलका मचाएंगे Vicky Kaushal, एक में तो भिड़ेंगे रियल लाइफ पति-पत्नी से
36
Asianet Image
Image Credit : Social Media

इनमें से एक फिल्म है 'तख़्त'। करन जौहर ने डायरेक्टर के तौर पर 2019 में इस फिल्म का ऐलान किया था और 2020 में वे इसे फ्लोर पर लाने वाले थे। 2021 में फिल्म को रिलीज करने का प्लान था। लेकिन कोविड-19 के चलते यह फिल्म ऐसी अटकी कि कभी बन ही नहीं पाई।

46
Asianet Image
Image Credit : Social Media

तकरीबन 250 करोड़ के बजट में यह फिल्म बनने वाली थी। बताया जाता है कि इस फिल्म में विक्की कौशल औरंगजेब और रणवीर सिंह उसके भाई दारा शिकोह का रोल करने वाले थे। करीना कपूर, भूमि पेडणेकर, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और अनिल कपूर के भी इस फिल्म में कास्ट किए जाने की चर्चा थी।

56
Asianet Image
Image Credit : Social Media

विक्की कौशल की दूसरी अनरिलीज फिल्म है 'द इमोर्टल अश्वत्थामा'। 2020 में डायरेक्टर आदित्य धर ने विक्की कौशल को लीड रोल में लेते हुए इस फिल्म का ऐलान किया था। 2020 में यह फ्लोर पर आने वाली थी। लेकिन आगे नहीं बढ़ पाई। फिर 2022 में इसकी शूटिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई। लेकिन एक बार फिर यह टल गई।

66
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2024 में एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य धर ने पुष्टि की थी कि उनकी यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। वे अब इसे नहीं बना रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी किया जाता है कि मेकर्स ने बाद में विक्की कौशल को अल्लू अर्जुन से रिप्लेस कर दिया था। लेकिन इस पर ज्यादा अपडेट नहीं आई है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
विक्की कौशल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories