MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 15 साल पुराने आइडिया पर बनाई मूवी, करोड़ों फूंके फिर भी माथे पर लगा 'कलंक'

15 साल पुराने आइडिया पर बनाई मूवी, करोड़ों फूंके फिर भी माथे पर लगा 'कलंक'

Film Kalank Completed 6 Years. प्रोड्यूसर करन जौहर की फिल्म कलंक की रिलीज को 6 साल हो गए हैं। हालांकि, यह मल्टीस्टारर बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर रही थी। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। 

2 Min read
Rakhee Jhawar
Published : Apr 17 2025, 09:35 AM IST| Updated : Apr 17 2025, 12:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : instagram

डायरेक्टर अभिषेक वर्मन और प्रोड्यूसर करन जौहर की फिल्म कलंक की रिलीज को 6 साल हो गए हैं। 2019 में आई इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स ने कम किया था, बावजूद इसके फिल्म महाडिजास्टर रही।

27
Image Credit : instagram

आपको बता दें कि फिल्म का कलंक का आइडिया प्रोड्यूसर करन जौहर को फिल्म रिलीज के 15 साल पहले आया था। लेकिन किसी वजह से वे उस वक्त फिल्म नहीं बना पाए। हालांकि, उन्होंने अपने आइडिया को मरने नहीं दिया और 2019 में फिल्म बनाकर रिलीज की।

Related Articles

Related image1
बिना मेकअप ऐसी दिखतीं हैं अक्षय कुमार की 8 हीरोइन, पांचवीं वाली को देख लगेगा झटका
Related image2
31 साल पुरानी वो फिल्म जिसकी कास्टिंग में हुई सबसे बड़ी गड़बड़ी, फिर भी हुए ब्लॉकबस्टर
37
Image Credit : instagram

बताया जाता है कि पिता यश जौहर की मौत के बाद करन जौहर फिल्म कलंक को निर्देशित करने का साहस नहीं जुटा पाएा। खबरें ये भी थी कि अगर मूवी को करन बनाते तो वे इसमें शाहरुख खान, काजोल और अजय देवगन को कास्ट करते। हालांकि, उन्होंने इन स्टार्स को अप्रोच भी किया था, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हुआ।

47
Image Credit : instagram

करन जौहर चाहते थे कि फिल्म कलंक में बहार बेगम का किरदार श्रीदेवी निभाए। लेकिन उनका निधन हो गया। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को अप्रोच किया और वे तैयार हो गईें।

57
Image Credit : instagram

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कलंक के लिए करन जौहर ने जमकर खर्चा किया था। उन्होंने फिल्म के लिए बड़े-बड़े सेट्स, महंगे कॉस्ट्यूम, एक से बढ़कर एक स्टारकास्ट जैसे संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर को कास्ट किया था। इन सबसे के बाद भी फिल्म महाडिजास्टर रही।

67
Image Credit : instagram

करन जौहर ने फिल्म को करीब 137 करोड़ के बजट में तैयार किया था। हालांकि, फिल्म को रिलीज के साथ दर्शकों ने नकार दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई और लागत तक वसूल नहीं कर पाई। फिल्म ने 95 करोड़ का कलेक्शन किया था।

77
Image Credit : instagram

खबरों की मानें तो करन जौहर ने इस फिल्म का नाम पहले शिद्दत रखा था। हालांकि, बाद में इसका नाम बदलकर कलंक रखा गया। बता दें कि ये फिल्म आजादी से पहले की पृष्ठभूमि पर बेस्ड थी। फिल्म में जो लव स्टोरी दिखाई गई थी, वो दर्शकों को पसंद नहीं आई।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved