MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • प्यार किसी से-शादी किसी और से! एकदम फिल्मी है इन एक्ट्रेसेस की लव लाइफ

प्यार किसी से-शादी किसी और से! एकदम फिल्मी है इन एक्ट्रेसेस की लव लाइफ

करीना कपूर, ऐश्वर्या राय से दीपिका तक, बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस अपने मौजूदा पतियों से शादी करने से पहले दूसरे एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। जानें उन हसीनाओं की लव स्टोरीज के बारे में, जिन्होंने दिल किसी और को दिया-हमसफर किसी और को चुना।

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Feb 28 2026, 09:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
एक्ट्रेसेस की लव स्टोरी
Image Credit : Social Media

एक्ट्रेसेस की लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी की सगाई टूटने और अब रश्मिका के विजय देवरकोंडा की पत्नी होने की खबरों के बीच, सोशल मीडिया पर कुछ टॉप एक्ट्रेसेस की लव-लाइफ की चर्चा हो रही है। ये वो स्टार्स हैं, जिन्होंने प्यार किसी और से किया और शादी किसी दूसरे से। आइए, आपको उनकी कहानी बताते हैं।

210
करीना कपूर - सैफ अली खान (Kareena Kapoor)
Image Credit : instagram

करीना कपूर - सैफ अली खान (Kareena Kapoor)

करीना कपूर ने सैफ अली खान से लव मैरिज की। लेकिन सैफ से पहले, करीना शाहिद कपूर के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं। कहा जाता है कि उनका रिश्ता 2003 में फिल्म 'फिदा' के सेट पर शुरू हुआ और दोनों करीब 5 साल तक साथ रहे। शाहिद से ब्रेकअप के बाद करीना ने सैफ को डेट करना शुरू किया और 2012 में दोनों ने शादी कर ली।

310
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)
Image Credit : instagram

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

ऐश्वर्या राय की लव लाइफ किसी से छिपी नहीं है। 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान उन्हें सलमान खान से प्यार हो गया, लेकिन 2001 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट किया, पर ये रिश्ता भी कुछ महीनों में टूट गया। फिर 2006 में फिल्म 'उमराव जान' के सेट पर वह अभिषेक बच्चन के करीब आईं और 2007 में दोनों ने शादी कर ली।

410
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
Image Credit : PR Handout

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की लव स्टोरी भी जगजाहिर है। उनका रिश्ता 2008 में शुरू हुआ और एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए। 2012 में दीपिका की लव स्टोरी रणवीर सिंह के साथ शुरू हुई और 2018 में इस कपल ने शादी कर ली।

510
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
Image Credit : INSTAGRAM@Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। कहा जाता है कि 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता शुरू हुआ था। हालांकि, यह ज्यादा समय तक नहीं चल सका। रणवीर से ब्रेकअप के बाद अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली को डेट किया और 2017 में उनसे शादी कर ली।

610
बिपाशा बसु (Bipasha Basu)
Image Credit : Instagram/ bipasha

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)

बिपाशा बसु 1996 से 2002 तक डीनो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद, उन्होंने 2002 से 2011 तक जॉन अब्राहम को डेट किया। फिर उनका रिश्ता हरमन बावेजा से जुड़ा, लेकिन 2014 में वे अलग हो गए। बाद में बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर को डेट करना शुरू किया और 2016 में दोनों ने शादी कर ली।

710
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
Image Credit : instagram

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा कभी शाहिद कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। 2009 में फिल्म 'कमीने' के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ 2 साल ही चला। शाहिद से पहले उनका नाम हरमन बावेजा के साथ भी जुड़ा था।

810
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
Image Credit : facebook.com/TheShilpaShetty

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी को 1994 में फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के सेट पर अक्षय कुमार से प्यार हो गया था। लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। 2001 में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली, जबकि शिल्पा ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अपना हमसफर बनाया।

910
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor)
Image Credit : instagram

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor)

करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन उनसे पहले, उनकी सगाई अभिषेक बच्चन से हुई थी। फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' के सेट पर दोनों करीब आए थे। दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन शादी से पहले ही यह रिश्ता टूट गया।

1010
कटरीना कैफ (Katrina Kaif)
Image Credit : Instagram

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कटरीना कैफ 2005 में आई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन 2010 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर को डेट करना शुरू किया और यह रिश्ता करीब 6 साल तक चला। बाद में उन्होंने विक्की कौशल को डेट किया और 2021 में शादी कर ली।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2: सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', वजह कर देगी हैरान!
Recommended image2
Priyanka Chopra Upcoming Movie 14 महीने से हो रही शूट, 1300 CR बजट वाली फिल्म पर बड़ी अपडेट!
Recommended image3
VIROSH Wedding के बाद आया विजय-रश्मिका की नई फिल्म का पहला गाना, दिखा रोमांटिक अंदाज़
Recommended image4
'क्या रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं', 'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर भड़के प्रोड्यूसर विपुल शाह
Recommended image5
Dhurandhar 2 First Review: रिलीज से पहले किसने देखी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', देखकर क्या कहा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved