- Home
- Entertainment
- Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले को क्या हुआ? पोती जनाई ने बताया अब कैसी है हालत
Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले को क्या हुआ? पोती जनाई ने बताया अब कैसी है हालत
दिग्गज सिंगर आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है, लेकिन पहली बार उनकी फैमिली भर्ती होने की असली वजह बताई है। आशा ताई की पोती जनाई भोसले ने आधिकारिक बयान जारी किया।

अस्पताल में भर्ती आशा भोसले
लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले को 11 अप्रैल (शनिवार) को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 92 साल की उम्र में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच चिंता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चर्चा तेज हो गई।
आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट की खबरों से मचा हड़कंप
शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट हुआ है और उनकी हालत गंभीर है। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। इस तरह की रिपोर्ट्स ने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को और ज्यादा परेशान कर दिया।
यह भी पढ़ें : आशा भोसले की अनसुनी कहानी: जब खुदकुशी करना चाहती थीं सुरों की मलिका! लता जी से भी टूट गए थे रिश्ते
आशा भोसले की पोती Zanai Bhosle ने दी हेल्थ अपडेट
बढ़ती अफवाहों के बीच Zanai Bhosle ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साफ किया। इसमें उन्होंने लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले को बहुत ज्यादा थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। इलाज जारी है और उम्मीद है कि सब ठीक होगा, हम आपको सकारात्मक अपडेट देंगे।”
आशा भोसले के भर्ती होने की असली वजह
परिवार की तरफ से साफ किया गया कि आशा भोसले की तबीयत खराब होने की वजह थकान और चेस्ट इन्फेक्शन है, ना कि कार्डियक अरेस्ट। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टर्स उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।
आशा ताई के लिए दुआओं का दौर जारी
92 साल की आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद देशभर में उनके फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थनाओं की बाढ़ आ गई है और हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहा है।
सबसे ज्यादा सॉन्ग गाने वाली सिंगर आशा भोसले
2011 में आशा भोसले को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने संगीत के इतिहास में सबे ज्यादा सॉन्ग्स गाने वाली सिंगर घोषित किया था। उस वक्त तक उन्होंने देश की सभी भाषाओं में लगभग 11000 से ज्यादा गाने गाए थे। साल 2000 में उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था और 2008 में उन्हें देश के दूसरे सब्बसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।