MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • आशा भोसले की लव लाइफ: कम उम्र की शादी से उठा था तूफान, फिर आरडी बर्मन संग बदली किस्मत

आशा भोसले की लव लाइफ: कम उम्र की शादी से उठा था तूफान, फिर आरडी बर्मन संग बदली किस्मत

भारतीय संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज से पहचान बनाने वाली आशा ताई नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। बॉलीवुड समेत पूरे देश में उनके फैंस के आंखों में आंसू है। 12000 से ज्यादा गाना गाने वाली आशा भोसले की जिंदगी आसान नहीं थी।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Apr 12 2026, 01:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

लेजेंडरी दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस लीं। आशा भोसले को अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन जब वो उठी तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में गाना गए। 12 हजार से ज्यादा गानों में उनकी आवाज है।

25
Image Credit : Getty

आशा से नाराज थी पूरी फैमिली

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली आशा भोसले की प्राइवेट लाइफ भी ज्यादा अच्छी नहीं थी। पिता दीनानाथ मंगेशकर के निधन के बाद पूरी फैमिली आर्थिक स्थिति से गुजर रहा था। लता मंगेश्कर गाने गाकर फैमिली को चला रही थी और उन्हें उम्मीद थी कि आशा भी मदद करेंगी। लेकिन आशा भोसले के एक कदम से उनकी पूरी फैमिली नाराज हो गई।

35
Image Credit : instagram

16 साल की उम्र में आशा ने कर ली थी शादी

आशा भोसले ने महज 16 साल की उम्र में अपने परिवार के खिलाफ जाकर 31 साल के गणपत राव भोसले से शादी कर ली थी, जो लता मंगेश्कर के निजी सेक्रेटरी थे। हालांकि यह शादी सुखद नहीं रही। घरेलू हिंसा और ससुराल के खराब रवैये के कारण उन्होंने यह रिश्ता खत्म कर दिया। इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए। तलाक के बाद आशा ने अपने करियर पर फोकस किया और गायकी में अपनी अलग पहचान बनाई।

और पढ़ें: Asha Bhosle Passed Away: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, जानिए कब होगा अंतिम संस्कार?

45
Image Credit : X.com

आरडी बर्मन से हुआ दोबारा प्यार

इसके बाद उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार आया। राहुल देव बर्मन, जिन्हें आरडी बर्मन के नाम से जाना जाता है, से उन्हें प्यार हुआ और 1980 में दोनों ने शादी कर ली। इस रिश्ते में आशा भोसले उनसे 6 साल बड़ी थीं, लेकिन यहां भी उन्हें ससुराल का पूरा साथ नहीं मिला, क्योंकि आरडी बर्मन की मां इस शादी से खुश नहीं थीं।

55
Image Credit : instagram

ज्यादा सालों को यह शादी भी नहीं चली

हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। 1980 के दशक की शुरुआत में साथ आए दोनों, दशक के अंत तक अलग हो गए। आरडी बर्मन के बढ़ते नशे की वजह से उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं। इसके बावजूद, अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती और सम्मान बना रहा।

और पढ़ें: Asha Bhosle के इस सुपरहिट गाने में ऐसा क्या था, जिस पर लगाना पड़ा था बैन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Naagin 7 Spoiler: असली ड्रैगन के चेहरे से हटेगा नकाब, नाग रानी चलेगी भंयकर चाल
Recommended image2
Asha Bhosle Passed Away: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, जानिए कब होगा अंतिम संस्कार?
Recommended image3
Shah Rukh Khan शिव भजन 'बम लहरी' पर जमकर झूमे, वायरल वीडियो देख क्या बोले लोग?
Recommended image4
YRKKH Maha Twist: किसने रची अभिरा की मौत की साजिश? अरमान के सामने किसका फूटेगा भांडा
Recommended image5
Dhurandhar 2 Vs Dacoit के बीच बिना शोर आई नयनतारा की फिल्म! कर रही 'डकैत' से ज्यादा कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved