एक्टर से नेता बने Vijay के खिलाफ पड़ोसियों की शिकायत, इस बात से बेहद परेशान
एक्टिंग से संन्यास लेकर फुल टाइम राजनेता बने विजय से अब लोगों को परेशानी होन लगी है। उनके पड़ोसियों ने सेलेब्रिटी के खिलाफ मीडिया में शिकायत दी है। इसकी वजह आपको चौंका सकती है। वहीं उनकी लास्ट मूवी ‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट अटकने से अटकी हुई है।

तमिलनाडु में चुनावों से पहले, एक्टर से राजनेता बने विजय ( Thalapathi Vijay ) के पनयूर स्थित पार्टी कार्यालय में अफरा-तफरी मची हुई है वहीं उनके पड़ोसी इससे सबसे ज्यादा नाखुश हैं।
तमिलनाडु चुनावों से पहले, पनयूर स्थित विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के ऑफिस में voluntary enrollment लेटर लेने के लिए स्वयंसेवकों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि, इस पॉश इलाके में भारी भीड़ जुटने से लोगों में रोष है। कई लोगों ने मीडिया से शांति भंग होने की शिकायत की।
पनायूर में सड़क जाम और अफरा-तफरी पर पड़ोसी खफा
हजारों टीवीके स्वयंसेवक और विजय के फैंस अपने फॉर्म लेने के लिए पार्टी ऑफिस पहुंचे। थंथी टीवी ने बताया कि शुक्रवार को पनायूर में 3000 से अधिक लोग जमा हुए। इससे विजय की पार्टी और उनके प्रशंसक तो खुश हुए, लेकिन आसपास के लोगों को इससे बहुत नाराजगी थी। पीटीटीवी और पोलिमर न्यूज ने टीवीके कार्यालय के बाहर मची अफरा-तफरी के वीडियो पोस्ट किए। पुलिस द्वारा भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, यहां कई बार ट्रैफिक जाम हुआ।
वहीं स्थानीय निवासियों ने मीडिया से कहा, अब हम चुपचाप नहीं बैठेंगे। हम यहां आए हैं, पैसे खर्च किए हैं, यह सोचकर कि हम ईसीआर (ईस्ट कोस्ट रोड) में शांति से रह सकेंगे। चारों ओर देखिए, यहां इतनी भीड़ है, क्या कोई यहां रह भी सकता है?” दूसरे ने कहा, “हम अपनी गलियों में भी खुलकर नहीं चल सकते। वे बैरिकेड लगा रहे हैं। यह बहुत मुश्किल है।” वीडियो में पड़ोसियों को बहस करते और यह कहते हुए भी दिखाया गया है कि एसोसिएशन को दखल देना ही पड़ेगा।
विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को नहीं मिला प्रमाण पत्र
एच. विनोथ द्वारा निर्देशित विजय, बॉबी देओल, मामिता बैजू और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म जन नायकन को पोंगल के मौंके पर 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होना था। हालांकि, सीबीएफसी से प्रमाण पत्र न मिलने के कारण, निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने इसके लिए मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया है।
तीन अदालती मामलों के बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म समीक्षा समिति के पास है या नहीं, क्योंकि निर्माता और सेंसर बोर्ड दोनों ही इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। 'जना नायकन' विजय की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि वह आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

