- Home
- Entertainment
- Border 2 Day 15 Collection: सनी देओल की फिल्म को झटका? तीसरे शुक्रवार की कमाई ने बढ़ाई टेंशन
Border 2 Day 15 Collection: सनी देओल की फिल्म को झटका? तीसरे शुक्रवार की कमाई ने बढ़ाई टेंशन
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। लेकिन यह शुरुआत फिल्म के लिए निराशाजनक रही। अगर ट्रेड के आंकड़े देखें तो फिल्म 15वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार करती भी नहीं दिखती है।

'बॉर्डर 2' की 15वें दिन की कमाई
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, तीसरे शुक्रवार यानी रिलीज के बाद 15वें दिन 'बॉर्डर 2' ने शाम 4 बजे तक बमुश्किल 66 लाख रुपए की कमाई की। जबकि इसे पहले गुरुवार को इस टाइम तक यह फिल्म 1.28 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर चुकी थी।
'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी अब तक की सबसे कम
अगर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 'बॉर्डर 2' के लिए तीसरे शुक्रवार के लिए इसका आंकड़ा सबसे कम रहा। सुबह के शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी महज 4.16 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को इस फिल्म की सुबह, दोपहर, शाम और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 5.03%, 8.06%, 8.66% और 10.67% रही थी।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol का बॉक्स ऑफिस पर वो साल, जब सबसे ज्यादा 7 फ़िल्में आईं, 3 बनीं ब्लॉकबस्टर
325 करोड़ के करीब पहुंचा 'बॉर्डर 2' का कुल कलेक्शन
'बॉर्डर 2' ने 15 दिन में भारत में लगभग 325 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। पहले दिन 32.10 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म का पहले वीकेंड का कलेक्शन 129.89 करोड़ रुपए थे। पहले हफ्ते में फिल्म ने 244 करोड़ रुपए और दो हफ़्तों में 323.89 करोड़ रुपए कूट लिए थे। देखना यह है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई का आंकड़ा कहां तक पहुंचता है।
क्या इस वीकेंड 'सैयारा' को पछाड़ेगी 'बॉर्डर 2'?
'बॉर्डर 2' की अब तक की कमाई ब्लॉकबस्टर 'सैयारा' के लाइफटाइम कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे वीकेंड में यह अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ पाती है या नहीं। 'सैयारा' ने लाइफटाइम 337.78 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
'बॉर्डर 2' की कहानी और स्टार कास्ट
'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह ने भी अहम् भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।