सुपरस्टार यश फिल्म टॉक्सिक को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट मेकर्स द्वारा शेयर की जाती रहती है। इसी बीच एक ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है। मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी।

साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स अगले महीने यानी मार्च में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है और फैन्स इसे देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच टॉक्सिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यश की फिल्म की शानदार डील हुई है, जिससे इसने रिलीज से पहले करोड़ों कमा लिए हैं। इस मूवी को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।

कितने में हुई यश की टॉक्सिक की डील

रिपोर्ट्स की मानें तो यश की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने रिलीज से पहले 120 करोड़ की कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि टॉक्सिक ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (एपी-टीजी) में बड़ी डील की है। खबरों की मानें तो इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स दिल राजू की कंपनी एसवीसी (एसवी सिनेमाज) को 120 करोड़ में बेचे गए हैं। इसे एक बड़ी डील माना जा रहा है। बता दें कि केजीएफ सीरीज के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही यश के चर्चे हो रहे हैं। करीब 3-4 साल से यश सिल्वर स्क्रीन से गायब है और अब टॉक्सिक से जबरदस्त कमबैक करने की तैयारी में हैं। इस एक्शन पैक्ड मूवी में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जो कन्नड़ के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। 19 मार्च को फिल्म टॉक्सिक ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर सकती है।

ये भी पढ़ें... 70 साल की उम्र में भी सुपरस्टार! बॉक्स ऑफिस पर 300Cr+ कमाने वाली फिल्म अब OTT पर

टॉक्सिक की धुरंधर 2 से टक्कर

आपको बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक की बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से क्लैश देखने को मिलने वाला है। 19 मार्च को रिलीज हो रही दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त बज बना हुआ है। बता दें कि दोनों ही स्टार्स की फैन फॉलोइंग शानदार है और दोनों ही फिल्मों का बेताबी से इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में दोनों मूवीज के टीजर भी रिलीज किए गए थे। आपको बता दें कि यश डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण से बॉलीवुड से डेब्यू करने जा रहे है। दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का पहला भाग 2026 की दीवाली पर रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें... Ghooskhor Pandat पर घमासान! टीजर हटाते हुए मेकर्स ने दिखाए तेवर, दिया अल्टीमेटम