- Home
- Entertainment
- Govinda की 170 मिनट की फिल्म, जो 2 डायरेक्टर ने बनाई, 3 स्टार का था डबल रोल, साउथ में बना रीमेक
Govinda की 170 मिनट की फिल्म, जो 2 डायरेक्टर ने बनाई, 3 स्टार का था डबल रोल, साउथ में बना रीमेक
गोविंदा और चंकी पांडे स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आंखें' की रिलीज को 33 साल हो गए हैं। 9 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई यह एक्शन कॉमेडी फिल्म उस साल की सबसे कमाऊ फिल्म थी। जानिए इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें...

ब्लॉकबस्टर 'आंखें' से जुड़े थे दो दिग्गज डायरेक्टर
170 मिनट लंबी 'आंखें' से दो दिग्गज डायरेक्टर जुड़े थे। डेविड धवन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि अनीस बज्मी ने इसकी कहानी लिखी थी। डेविड और अनीस दोनों ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर हैं। वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी थे।
तीन एक्टर्स का था 'आंखें' में डबल रोल
'आंखें' में एक-दो नहीं, बाकी बल्कि तीन एक्टर्स का डबल रोल था, जिसके चलते इस फिल्म ने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया था। गोविंदा इस फिल्म में रितु (रितु शिवपुरी) के पति विजय यानी बुन्नू का रोल किया तो वहीं बुन्नू के भाई मन्नू और चंद्रमुखी (शिल्पा शिरोडकर) के पति के रोल में भी गोविंदा ही थे। उनके अलावा कादर खान (मुन्नू और बुन्नू के पिता हंसमुख राय और हंसमुख के भाई नीलकंठ राय), और राज बब्बर (मुख्यमंत्री और सारंग) भी डबल रोल में दिखे थे।
यह भी पढ़ें : Govinda की महाडिजास्टर फिल्म, जिसे मिली 0 रेटिंग, बॉक्स ऑफिस पर 99 लाख पर सिमटी!
'आंखें' ने की थी बजट से 6 गुना से ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'आंखें' का निर्माण लगभग 1.86 करोड़ रुपए में हो गया था। जबकि इस फिल्म ने भारत में बजट से 6 गुना से ज्यादा लगभग 12.84 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। दुनियाभर में इस फिल्म ने लागत के मुकाबले 12 गुना से ज्यादा ग्रॉस 24.35 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
'आंखें' का साउथ में बनाया गया रीमेक
'आंखें' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री मे इसका रीमेक बनाया गया। दरअसल, 1995 में आई 'पोकिरी राजा' असल में 'आंखें' की रीमेक थी। 'पोकिरी राजा' में वेंकटेश ने गोविंदा वाले डबल रोल निभाए थे। वहीं, गिरी बाबू ने कादर खान वाले और शरत बाबू ने राज बब्बर वाले डबल रोल निभाए थे। फिल्म में रोजा और प्रतिभा सिन्हा की भी अहम् भूमिका थी।
यह भी पढ़ें : Govinda Bad Habits: गोविंदा की वो बुरी आदतें, जिनके चलते डायरेक्टर ने रखी थी बड़ी शर्त!
'आंखें' खुद भी ओरिजिनल फिल्म नहीं थी
रिपोर्ट्स की मानें तो 'आंखें' खुद भी ओरिजिनल कहानी नहीं थी, बल्कि यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई कन्नड़ मूवी 'Kittu Puttu' से प्रेरित थी, जिसमें विष्णुवर्धन, द्वाराकिश और मंजुला जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका थी। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि कन्नड़ फिल्म खुद 1967 की तमिल फिल्म 'Anubavi Raja Anubavi' से प्रेरित थी, जिसमें नागेश, आर. मुथुरमन और राजश्री जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।