- Home
- Entertainment
- Sara Arjun Upcoming Movie: 'धुरंधर' की यालिना को मिली नई फिल्म! अब निभाएंगी यह बड़ा किरदार?
Sara Arjun Upcoming Movie: 'धुरंधर' की यालिना को मिली नई फिल्म! अब निभाएंगी यह बड़ा किरदार?
आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने लगभग इसके हर कलाकार के करियर की दिशा और दशा दोनों बदल दी है। फिल्म की लीड हीरोइन सारा अर्जुन भी इनमें शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर' में उनकी शानदार अदाकारी के चलते उन्हें एक और बड़ी फिल्म मिल गई है।

'धुरंधर' की यालिना सारा अर्जुन को मिला बड़ा रोल!
'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' में यालिना जमाली का सक्सेसफुल रोल निभाने बाद सारा अर्जुन एक बड़े और चुनौतीपूर्ण किरदार की ओर बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही मधुबाला के रोल में नजर आ सकती हैं, जिसे उनके करियर का सबसे अहम मोड़ माना जा रहा है।
मधुबाला की जिंदगी पर बन रही फिल्म
यह अपकमिंग फिल्म बॉलीवुड की सबसे ख़ूबसूरत और चर्चित हीरोइन रहीं मधुबाला की जिंदगी और करियर पर आधारित होगी। इसे हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा को बड़े पर्दे पर फिर से जीवंत करने के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म को एक ग्रैंड ट्रिब्यूट की तरह बनाया जा रहा है। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द शूटिंग शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 21: ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार पर ब्रेक! पहली बार हुआ इतना बुरा हाल!
संजय लीला भंसाली बना रहे मधुबाला पर फिल्म!
बताया जा रहा है कि 'मधुबाला' की जिंदगी पर बेस्ड इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपने बैनर से प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि इसकी डायरेक्टर जसमीत के. रीन होंगी, जिन्होंने आलिया भट्ट स्टारर 'डार्लिंग्स' का निर्देशन किया था और खूब सराहना बटोरी थी।
मधुबाला बनने ट्रांसफॉर्मेशन करेंगी सारा अर्जुन
पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, “सारा अर्जुन इस किरदार के लिए बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करेंगी, ताकि मधुबाला की ग्रेस और चार्म को असली तरीके से दिखाया जा सके। कॉस्ट्यूम, डायलॉग ट्रेनिंग और लुक टेस्ट पर खास ध्यान दिया जा रहा है।” हालांकि, अभी तक खुद सारा अर्जुन या फिल्म के मेकर्स की ओर से इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar बाप-बेटी का बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान, पापा ने एक तो बिटिया ने दीं दो 900 करोड़ी फ़िल्में!
मधुबाला, जो फिल्म इंडस्ट्री में आज भी अमर नाम
मधुबाला 1950 के दशक की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं और उन्होंने 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। दशकों बाद भी उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को आकर्षित करती है। यही वजह है कि उनकी कहानी आज भी दर्शकों को रोमांचित करती है। 1969 में महज 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।