Week 13 TRP Shocker: अनुपमा का गेम ओवर! इन 3 सीरियल ने लगाई लंबी छलांग
TRP Ratings This Week: टीआरपी के 13वें वीक की रिपोर्ट आ गई है, जो काफी चौंकाने वाली है। इसमें अनुपमा का खेल खराब होता दिख रहा है, वहीं वसुधा और तुम से तुम तक जैसे शो को टॉप 5 में जगह मिल गई है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अभी भी नंबर 1 बना हुआ है।

TRP Ratings This Week
2026 के 13वें वीक की टीवी टीआरपी रिपोर्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी कर दी गई हैं। रिपोर्ट में 13वें में कौन सा सीरियल किस नंबर पर है, इसकी जानकारी रेटिंग के साथ दी गई है।
1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा 13वें की टीआरपी रेटिंग जारी की गई है। इस बार भी स्मृति ईरानी का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टॉप पोजीशन पर बना हुआ है। इसे 1.8 रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ें... Karishma Tanna Pregnant: शादी के 4 साल बाद मां बनने जा रही एक्ट्रेस, बताया कब होगी डिलिवरी
2. गंगा माई की बिटिया
शुभांगी लटकर का टीवी सीरियल गंगा माई की बिटिया ने 13वें वीक टीआरपी रेटिंग जबरदस्त छलांग लगाई है। ये शो इस बार लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसे 1.8 रेटिंग मिली है।
3. तुम से तुम तक
13वें वीक की टीआरपी रेटिंग भारी उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बार लिस्ट में तीसरे नंबर पर शरद केलकर का सीरियल तुम से तुम तक है। इसे 1.8 रेटिंग मिली है।
4. वसुधा
सीरियल वसुधा ने इस हफ्ते अनुपमा का सिंहासन हिला दिया है। इस बार ये शो नंबर 4 पर है। सीरियल वसुधा में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स ने कहानी को मजेदार बना दिया है। इसे 1.7 रेटिंग मिली है।
5. अनुपमा
इस हफ्ते रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा की रैंकिंग में भारी गिरावट आई है और ये नंबर 5 पर आ गया है। अनुपमा की कहानी की हालत खराब होने के कारण इसकी रेटिंग गिर गई है। इसे 1.7 रेटिंग मिली है।
TRP रेटिंग में बाकी सीरियलों का हाल
टीवी टीआरपी रेटिंग में बाकी सीरियलों का हाल देखें तो छठे नंबर पर क्योंकि रिश्तों के भी.. हैं। 7वें नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, 8वें नंबर पर उड़ने की आशा, 9वें नंबर पर नागिन और 10वें नंबर पर लाफ्टर शेफ्स 3 है।
ये भी पढ़ें... OTT सीरीज 'चिरैया' का वो खौफनाक सीन, जिसे करते टूट गया था एक्टर-फूट-फूटकर रोया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।