- Home
- Entertainment
- Ek Din Advance Booking: आमिर खान के बेटे की फिल्म खस्ता हाल, टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा
Ek Din Advance Booking: आमिर खान के बेटे की फिल्म खस्ता हाल, टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन 1 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी पहले शुरू हो चुकी है, बावजूद इसके टिकट खिड़की पर सन्नटा पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक फिल्म देखने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म एक दिन
जुनैद खान और साई पल्लवी की साथ वाली पहली फिल्म एक दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आमिर खान ने बेटे की फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया है।
फिल्म एक दिन की एडवांस बुकिंग
आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद की फिल्म एक दिन की एडवांस बुकिंग काफी पहले शुरू कर दी थी। हालांकि, मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को एडवांस बुकिंग में खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह नहीं है।
पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म एक दिन
जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म एक दिन को लेकर सामने आई ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ये पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। फिल्म के टिकट नहीं बिक रहे हैं। मूवी की टारगेट ऑडियंस यंगस्टर्स हैं, जो इसे देखने के लिए क्रेजी नहीं है।
एक दिन की राजा शिवाजी से टक्कर
आपको बता दें कि एक मई को बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान की फिल्म एक दिन की टक्कर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी से होगी। राजा शिवाजी हिंदी-मराठी भाषा में बनी छत्रपति शिवाजी पर आधारित मूवी है, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के अब तक 60 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और कहा जा रहा है कि ये पहले दिन 10-15 करोड़ से ओपनिंग कर सकती है।
आमिर खान के बेटे का फिल्मी करियर
आमिर खान के बेटे जुनैद खान अभी तक सिर्फ दो फिल्म महाराजा और लवयापा में नजर आए। महाराजा ओटीटी पर रिलीज हुई थी और ठीकठाक ही रही। वहीं, लवयापा बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।