Dacoit OTT Release : 28 दिन में ही ओटीटी पर आ रहीं 'डकैत', जानिए कब और कहां देखें?
अदिवी सेश और मृणाल ठाकुर की फिल्म Dacoit: A Love Story अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। थिएटर में मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद अब यह एक्शन-रोमांस फिल्म घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

इसी महीने रिलीज हुई 'डकैत : अ लव स्टोरी'
शैनेल देव के निर्देशन में बनी एक्शन रोमांटिक फिल्म 'डकैत : अ लव स्टोरी' 10 अप्रैल 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई। इसे तेलुगु और हिंदी भाषा में पर्दे पर लाया गया। बॉक्स ऑफिस पर इसे मिला जुलाजुला रिस्पॉन्स मिला और अब 28 दिन के अंतराल से OTT पर दस्तक दे रही है।
OTT पर कब और कहां देखें 'डकैत : लव स्टोरी'?
'डकैत : अ लव स्टोरी' अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 8 मई 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा इस फिल्म के डिजिटल राइट्स मल्टी-करोड़ डील में खरीदे गए हैं।
यह भी पढ़ें : Sambhavna Seth Pregnancy : 45 की उम्र में प्रेग्नेंट संभावना सेठ, शादी के 10 साल बाद दी खुशखबरी!
OTT पर कई भाषाओं में होगी रिलीज 'डकैत'
यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, इसलिए इसे OTT पर कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध होगी, जिससे ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे।
'डकैत' की कहानी में है प्यार, बदला और धोखा
फिल्म की कहानी हरी नाम के एक कैदी की है, जिसका किरदार अदिवी शेष ने निभाया है। वह अपनी पुरानी प्रेमिका सरस्वती/जूलियट (Mrunal Thakur) से बदला लेने निकलता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह कहानी प्यार, विश्वासघात और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है।
यह भी पढ़ें : Raghav Chadha की दीवानी यह कांग्रेस नेता कौन? खुद बयां किया अपने टूटे दिल का हाल!
'डकैत' की दमदार स्टार कास्ट और टीम
फिल्म 'डकैत' में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी जैसे कई दमदार कलाकार हैं। डायरेक्शन शैनेल देव ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले खुद अदिवी शेष ने भी लिखा है। फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।