MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • किस एयरलाइन का Amenity Kit है सबसे लग्जरी, जानिए पजामा से लेकर परफ्यूम तक

किस एयरलाइन का Amenity Kit है सबसे लग्जरी, जानिए पजामा से लेकर परफ्यूम तक

Best Airline Amenity Kits: आपको जानकर हैरानी होगी कि अब फर्स्ट क्लास एयरलाइंस में अब असली मुकाबला सीटों का नहीं, Amenity Kits का है। जानिए कौन सी एयरलाइन देती है सबसे लग्जरी ट्रैवल किट और क्यों ये लग्जरी एक्सपीरियंस का नया स्टैंडर्ड बन चुके हैं।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Apr 10 2026, 11:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
सबसे लग्जरी Amenity Kit किस एयरलाइन का है?
Image Credit : Getty

सबसे लग्जरी Amenity Kit किस एयरलाइन का है?

एयरलाइंस अब सिर्फ आरामदायक सीटें नहीं दे रहीं, बल्कि छोटे-छोटे लग्जरी किट से पूरा ट्रैवल एक्सपीरियंस बदल रही हैं। पहले फर्स्ट क्लास का मतलब था बड़ी सीट, अच्छा खाना और आरामदायक सफर। लेकिन अब गेम बदल गया है। अब असली चर्चा इस बात की होती है कि आपको फ्लाइट में मिलने वाला Amenity Kit कितना प्रीमियम है। यानी एक छोटा सा बैग, जिसमें टूथब्रश, फेस क्रीम, आई मास्क जैसी चीजें होती हैं, लेकिन अब ये सब लग्जरी ब्रांड्स के साथ आने लगे हैं। कुछ एयरलाइंस इसे पूरी तरह लग्जरी बना रही हैं, तो कुछ अभी भी सिर्फ जरूरत की चीजों तक ही सीमित हैं। जानिए किस एयरलाइन का Amenity Kit सबसे लग्जरी है?

28
All Nippon Airways: सिंपल लेकिन रॉयल फील
Image Credit : Getty

All Nippon Airways: सिंपल लेकिन रॉयल फील

All Nippon Airways के किट देखने में काफी प्रीमियम लगते हैं। Ettinger London के लेदर पाउच इसे खास बना देते हैं। अंदर आपको Sensai जैसी हाई-एंड स्किनकेयर चीजें मिलती हैं, जो लंबी फ्लाइट में स्किन को ड्राई होने से बचाती हैं। लेकिन कभी-कभी इसमें बेसिक चीजें जैसे टूथब्रश भी नहीं मिलता, जो थोड़ा अजीब लगता है।

38
British Airways: काम की चीजें, न ज्यादा न कम
Image Credit : Getty

British Airways: काम की चीजें, न ज्यादा न कम

British Airways का स्टाइल काफी सीधा-सादा है। पुरुषों का किट थोड़ा सिंपल होता है। Elemis स्किनकेयर और जरूरी ट्रैवल आइटम्स। वहीं महिलाओं के किट में थोड़ा ज्यादा ध्यान दिया गया है, बड़ा बैग, पूरा स्किनकेयर सेट, फेस मिस्ट और कुछ एक्स्ट्रा चीजें भी।

48
Emirates: असली लग्जरी का एहसास
Image Credit : Getty

Emirates: असली लग्जरी का एहसास

Emirates का Amenity Kit शायद सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। Bulgari ब्रांड के साथ मिलकर ये किट को पूरी तरह प्रीमियम बना दिया गया है। परफ्यूम, मॉइस्चराइजर और गोल्ड टच वाली चीजें इसे बहुत खास बनाती हैं। छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान दिया गया है, जैसे कंघी, हेयर टाई और अच्छा सा मिरर। यही इसे बाकी सब से अलग करता है।

58
Singapore Airlines: कम चीजें, लेकिन क्लास अलग है
Image Credit : Getty

Singapore Airlines: कम चीजें, लेकिन क्लास अलग है

Singapore Airlines का फोकस कम लेकिन बढ़िया पर है। किट में ज्यादा चीजें नहीं होतीं, लेकिन जो भी मिलता है वो बहुत प्रीमियम क्वालिटी का होता है। Lalique ब्रांड की स्किनकेयर और सिंपल डिजाइन वाला पाउच इसे काफी एलिगेंट बनाता है।

68
Cathay Pacific: स्मार्ट और इको-फ्रेंडली
Image Credit : Getty

Cathay Pacific: स्मार्ट और इको-फ्रेंडली

Cathay Pacific थोड़ा अलग सोच रखती है। यहां Bamford ब्रांड की स्किनकेयर, लकड़ी का टूथब्रश और रीयूजेबल पाउच मिलता है। यानी स्टाइल के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है।

78
Qantas: आराम और नींद सबसे ऊपर
Image Credit : Getty

Qantas: आराम और नींद सबसे ऊपर

Qantas का सीधा फोकस है यात्री आराम से सो सके। इसलिए किट में पजामा, चप्पल, स्लीप मास्क और ईयरप्लग जैसी चीजें मिलती हैं। साथ में हल्की स्किनकेयर भी दी जाती है ताकि सफर आरामदायक रहे।

88
अब एयरलाइंस यात्रियों को सिर्फ सफर नहीं, पूरा एक्सपीरियंस बेच रही
Image Credit : Getty

अब एयरलाइंस यात्रियों को सिर्फ सफर नहीं, पूरा एक्सपीरियंस बेच रही

यानि अब एयरलाइंस की फर्स्ट क्लास सिर्फ सीट या खाना नहीं रह गया है। असली फर्क अब इन छोटे-छोटे Amenity Kits से पड़ता है। कहीं आपको पूरा लग्जरी ब्रांड मिलता है, कहीं सिंपल लेकिन काम की चीजें और कहीं आराम पर फोकस। लेकिन एक बात तय है, अब एयरलाइंस यात्रियों को सिर्फ सफर नहीं, पूरा एक्सपीरियंस बेच रही हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
शिक्षा समाचार
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Samrat Chaudhary Education: पीएचडी या 7वीं पास, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं सम्राट चौधरी
Recommended image2
JEE Main 2026 Session 2 Answer Key कब आएगी? आज आ सकता है बड़ा अपडेट, ऐसे करें चेक
Recommended image3
Abroad Careers: विदेश में नौकरी+शानदार लाइफ, ये देश हैं 2026 के सुपरहिट ऑप्शन
Recommended image4
Anant Ambani Birthday: रिलायंस में क्या करते हैं अनंत अंबानी? जानिए कितना पावर और पैसा
Recommended image5
10000+ सरकारी नौकरियां: 21700 से 2 लाख+ सैलरी, 10वीं पास से इंजीनियर तक के लिए गोल्डन चांस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved