Hindi

पीएचडी या 7वीं पास, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं सम्राट चौधरी

Hindi

सम्राट चौधरी कौन हैं?

सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। बिहार सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा मेंबर के तौर पर शपथ लेने के बाद, सम्राट चौधरी बिहार सीएम की रेस में आगे माने जा रहे हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सम्राट चौधरी का राजनीतिक करियर

BJP नेता सम्राट चौधरी का अपने राजनीतिक करियर में RJD और जेडीयू से भी जुड़ाव शामिल है। वे 2025 में तारापुर से जीत हासिल कर नीतीश के 10वें मंत्रिमंडल में बिहार के उपमुख्यमंत्री बने।

Image credits: Getty
Hindi

बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं सम्राट चौधरी

16 नवंबर 1968 को बिहार के मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में जन्मे सम्राट चौधरी एक बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी 7 बार विधायक और सांसद रह चुके हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सम्राट चौधरी का एजुकेशन क्वालिफिकेशन

सम्राट चौधरी ने मदुरै कामराज विवि से हायर एजुकेशन पूरी की। डॉक्टरेट की डिग्री है। लेकिन उनकी डिग्री पर कई आरोप लगे हैं। दावा है कि 2010 शपथ पत्र में उन्हें 7वीं पास बताया गया था।

Image credits: Getty
Hindi

सम्राट चौधरी की फैमिली में कौन-कौन

सम्राट चौधरी के पिता का नाम शकुनी चौधरी और माता का नाम पार्वती देवी है। पिता ही नहीं मां भी विधायक रह चुकी हैं। पत्नी का नाम ममता कुमारी है, उनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी।

Image credits: Getty
Hindi

सम्राट चौधरी की नेटवर्थ

सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 11.35 करोड़ रुपए बताई जाती है। उन पर किसी तरह का कोई कर्ज या देनदारी नहीं है।

Image credits: Getty
Hindi

सम्राट चौधरी का नाम राकेश कुमार भी

सम्राट चौधरी को राकेश कुमार और सम्राट कुमार मौर्य नाम से भी लिखे जाने का आरोप है। एक समय राजनीतिक की शुरुआत में 1999 में कम उम्र होने के कारण उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था।

Image credits: Getty

Abroad Careers: विदेश में नौकरी+शानदार लाइफ, ये देश हैं 2026 के सुपरहिट ऑप्शन

Anant Ambani Birthday: रिलायंस में क्या करते हैं अनंत अंबानी? जानिए कितना पावर और पैसा

High Return Cash Crop: सिर्फ 200 रुपये में लगाएं ये पेड़, 12 साल में कमाई 3 करोड़

How to Choose Engineering Branch: 2026 में सही इंजीनियरिंग ब्रांच कैसे चुनें? ये 5 ऑप्शन बनेंगे गेमचेंजर