JEE Main 2026 Session 2 Answer Key जल्द जारी होने वाली है। जानें कब आएगी आंसर की, कैसे करें डाउनलोड और गलत जवाब पर आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया, फीस क्या है। लेटेस्ट अपडेट।
JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल में परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान कर सकेंगे और अपने मार्क्स का अनुमान लगा सकेंगे। जानिए JEE Main 2026 Answer Key सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की कब आयेगी और कहां-कैसे चेक करें, आपत्ति दर्ज करने का तरीका समेत पूरी डिटेल।
JEE Main 2026 Answer Key Session 2 आंसर की कब होगी जारी?
NTA के अनुसार, JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविजनल आंसर की 10 या 11 अप्रैल 2026 तक जारी की जा सकती है। इसके साथ ही छात्रों के रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध होंगे।
कहां देखें JEE Main 2026 Session 2 आंसर की?
जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी JEE Main 202 सेशन 2 आंसर की चेक कर सकते हैं:
JEE Main 2026 Session 2 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
आंसर की चेक करना बेहद आसान है, बस ये स्टेप फॉलो करें-
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब JEE Main 2026 Session 2 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- सबमिट करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की में अगर जवाब गलत लगे तो क्या करें?
अगर आपको लगता है कि किसी सवाल का उत्तर गलत है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। NTA आपको आपत्ति दर्ज करने का मौका देती है। जिसके लिए प्रोविजनल आंसर की जारी करने के साथ ही डिटेल शेयर की जाएगी।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की फीस कितनी है?
JEE Main 2026 Session 2 Answer Key के हर सवाल पर आपत्ति उठाने के लिए 200 रुपए फीस देनी होगी। ध्यान रखें, ये फीस नॉन-रिफंडेबल है।
आपत्ति का मौका कब मिलेगा?
आंसर की जारी होते ही आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खुल जाएगी। छात्रों को तय समय के अंदर ही अपने सवाल उठाने होंगे।
कितने छात्रों ने दी JEE Main Session 2 परीक्षा 2026?
इस बार JEE Main Session 2 परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को हुई थी। करीब 11.23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जो देश-विदेश के 566 सेंटर और 304 शहरों में आयोजित हुई। आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करेगी। इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा, जो आगे आपकी रैंक और एडमिशन तय करेगा।


