Prachi Nigam Troll Response after UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड टॉपर प्राची निगम ने 2026 में 12वीं में 91.20% अंक हासिल कर फिर से सुर्खियां बटोरीं। 10वीं टॉपर रह चुकी प्राची ने इस बार भी ट्रोलिंग का डटकर सामना करते हुए करारा जवाब दिया। जानें उनकी सफलता, मार्क्स और इंस्पायरिंग स्टोरी। उन्होंने फेशियल हेयर को लेकर ट्रोल किए जाने पर क्या कहा।

UP Board Topper Prachi Nigam 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (UP Board Result 2026) आते ही प्राची निगम का नाम फिर से सुर्खियों में छा गया। बता दें कि UP Board 10th Topper 2024 रह चुकी प्राची निगम ने इस बार यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 (UP Board 12th Result 2026) में 91.20% अंक हासिल कर साबित कर दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। खास बात यह है कि उन्होंने इस बार सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि ट्रोलिंग के खिलाफ अपने आत्मविश्वास से भी लाखों छात्रों के लिए एक नई मिसाल पेश की है। 2024 यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम को टॉप करने के बावजूद उनके फेशियल हेयर के कारण खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, तब प्राची ने कुछ खास जवाब नहीं दिया था लेकिन इस बार यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में भी शानदार मार्क्स हासिल करने के बाद भी जब उन्हें दोबारा फेशियल हेयर के कारण ट्रोल किया गया तो वह चुप नहीं रहीं। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया साथ ही यह दिखा दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं और ट्रोलर्स चाहे जो कुछ भी कहें उन्हें उनके लक्ष्य से न तो भटका सकते हैं और न ही उनका अत्मविश्वास कम कर सकते हैं। जानिए प्राची निगम के बारे में और उन्होंने ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया।

प्राची निगम 2024 यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर, यूपी 12वीं रिजल्ट 2026 में फिर चमकीं

सीतापुर की रहने वाली प्राची ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। उनके नंबर बताते हैं कि वे कितनी फोकस्ड स्टूडेंट हैं। उन्हें गणित में 99%, हिंदी में 96%, केमेस्ट्री में 95%, फिजिक्स में 93% और अंग्रेजी में 73% मार्क्स हासिल किए। अंग्रेजी में अपेक्षाकृत कम अंक आने के बावजूद उनका कुल प्रतिशत 91.20% रहा, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

प्राची निगम की JEE की तैयारी बनी अंग्रेजी में कम नंबर की वजह?

प्राची ने खुद बताया कि वे JEE preparation में जुटी हुई थीं। इंजीनियर बनने का सपना लेकर चल रही प्राची का फोकस पूरी तरह साइंस और मैथ्स पर था, जिसकी वजह से अंग्रेजी पर थोड़ा कम ध्यान जा पाया।

प्राची निगम: 10वीं में टॉपर, 12वीं में भी शानदार नंबर फिर भी बनीं ट्रोलिंग का निशाना

साल 2024 में जब प्राची ने 10वीं में 600 में से 591 अंक लाकर टॉप किया था, तब उन्हें खूब सराहना मिली। लेकिन उसी समय उनके चेहरे के बालों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। यह सिलसिला 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद भी जारी रहा, तब प्राची निगम ने ट्रोल्स को सधा हुआ जवाब दिया। प्राची ने ट्रोलिंग पर बेहद सादगी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भगवान ने जैसा बनाया है, मैं उससे खुश हूं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी तुलना चाणक्य से करते हुए कहा कि अगर महान लोग भी आलोचना से नहीं बचे, तो उन्हें भी इसकी परवाह नहीं है। उनका साफ कहना है कि लोगों की सोच से ज्यादा जरूरी खुद पर विश्वास रखना है। प्राची निगम का कहना है कि वे लंबे समय से इस तरह की बातों को झेल रही हैं, इसलिए अब उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उनका मानना है कि लोग अक्सर उन चीजों को देखकर अजीब महसूस करते हैं, जिन्हें वे समझ नहीं पाते।

क्यों खास है प्राची निगम की कहानी?

प्राची सिर्फ एक टॉपर नहीं हैं, बल्कि आज के समय की मजबूत सोच वाली स्टूडेंट का उदाहरण हैं। पढ़ाई में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही ट्रोलिंग के सामने झुकने के बजाय डटकर खड़ा होना उन्हें खास बनाता है। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखना और उनका आत्मविश्वास हर किसी के लिए बड़ी सीख है। प्राची निगम की कहानी साफ बताती है कि सफलता के रास्ते में रुकावटें आएंगी। लोग आलोचना करेंगे लेकिन अगर लक्ष्य साफ है, तो कुछ भी आपको रोक नहीं सकता।