कनाडा में एक भारतीय छात्रा ने पढ़ाई और पार्ट-टाइम जॉब के संघर्ष को दिखाया है। फीस भरने के लिए वह स्कूल और काम के एक 'लूप' में फंसी हैं। इन मुश्किलों के बावजूद, वह सकारात्मक हैं और उनका वीडियो वायरल है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले कई स्टूडेंट्स को वहां जाकर काफी संघर्ष करना पड़ता है। पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम जॉब करके वे अपना खर्चा निकालते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कनाडा में पढ़ रही एक भारतीय स्टूडेंट का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज्योति खरायत नाम की इस स्टूडेंट ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया है।

ज्योति ने बताया कि पढ़ाई और नौकरी को एक साथ संभालना कितना मुश्किल है। उन्होंने इस पूरी स्थिति को एक 'लूप' यानी एक अंतहीन चक्कर बताया है। स्टारबक्स में अपनी शिफ्ट खत्म करके लौटते समय ज्योति ने यह वीडियो बनाया।

वीडियो में ज्योति कहती हैं, 'मैं अभी एक लूप में फंसी हुई महसूस कर रही हूं। मुझे स्कूल जाने के लिए फीस चाहिए, और फीस भरने के लिए मुझे नौकरी करनी पड़ती है। स्कूल से आती हूं, स्टारबक्स में काम पर जाती हूं, फिर वापस स्कूल। यह एक बड़ा लूप है! लेकिन फिर भी मैं खुश हूं'।

View post on Instagram

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमेंट्स किए। ज्यादातर लोगों ने कहा कि यह वीडियो विदेश में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की ज़िंदगी की असली सच्चाई दिखाता है। एक यूजर ने लिखा, 'विदेश में स्टूडेंट लाइफ का असली चेहरा यही है।' वहीं, कई लोगों ने इतनी मुश्किलों के बावजूद ज्योति के पॉजिटिव एटीट्यूड की तारीफ की। लोगों ने कहा कि विदेश में पढ़ने वाले कई स्टूडेंट्स को रहने, खाने और पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए ऐसी ही मेहनत करनी पड़ती है। कई यूजर्स का मानना था कि ज़िंदगी का यह मुश्किल दौर हमें बहुत कुछ सिखाता है और भविष्य में बहुत काम आता है।