MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Sarkari Naukri 2026: 2700+ पदों पर बंपर भर्ती, ₹19900 से 1 लाख तक सैलरी, 10वीं-ग्रेजुएट सबके लिए मौका

Sarkari Naukri 2026: 2700+ पदों पर बंपर भर्ती, ₹19900 से 1 लाख तक सैलरी, 10वीं-ग्रेजुएट सबके लिए मौका

Govt Jobs: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। 2700+ पदों पर भर्ती निकली है। SSB, UPSSSC और IDBI बैंक में 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका है। पद अनुसार 19,900 हजार से 1.12 लाख तक सैलरी है। जानें सभी वैकेंसी की डिटेल।

4 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Mar 19 2026, 02:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Government Jobs: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बंपर वैकेंसी
Image Credit : Getty

Government Jobs: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बंपर वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस समय बंपर वैकेंसी निकली हुई है। SSB, UPSSSC और IDBI में कुल मिला कर 2700+ पदों पर भर्ती का मौका है। खास बात ये है कि इन भर्तियों में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक हर वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऑप्शन मौजूद हैं। सैलरी भी शानदार है। जानिए सभी वैकेंसी की पूरी डिटेल।

26
SSB भर्ती 2026: डिफेंस सेक्टर में नौकरी का बेहतरीन मौका
Image Credit : Getty

SSB भर्ती 2026: डिफेंस सेक्टर में नौकरी का बेहतरीन मौका

सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के कुल 1060 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप वर्दी वाली नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह एक मजबूत अवसर है। इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। पदों की बात करें तो कॉन्स्टेबल के लिए 827 और हेड कॉन्स्टेबल के लिए 233 सीटें तय की गई हैं। योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी मांगा गया है। उम्र सीमा 18 से 27 साल के बीच रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। सेलेक्शन प्रोसेस थोड़ा लंबा है, जिसमें फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और मेडिकल शामिल हैं। सैलरी की बात करें तो शुरुआत 21,700 रुपए से होती है और 81,100 रुपए तक जाती है, जो इसे काफी आकर्षक बनाती है। ऑनलाइन आवेदन ssb.gov.in के माध्यम से करें।

Related Articles

Related image1
HPCL Jobs: इंजीनियर से HR और फाइनेंस तक 700+ वैकेंसी, फ्रेशर को भी मौका, सैलरी 2.8 लाख तक
Related image2
Sarkari Job: रेलवे, MP और NPCIL में धड़ाधड़ भर्तियां, 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए 13000+ वैकेंसी
36
UPSSSC बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026: ITI वालों के लिए खास मौका
Image Credit : Getty

UPSSSC बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026: ITI वालों के लिए खास मौका

Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ने लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जिनके पास ITI या टेक्निकल स्किल है। इस भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और 5 मई 2026 तक चलेंगे। कुल 402 पदों में अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार सीटें बांटी गई हैं। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा ITI या संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, वायरमैन, टर्नर आदि में सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग से शुरू होगी, जिसके बाद मेन्स एग्जाम और मेरिट लिस्ट के जरिए फाइनल चयन किया जाएगा। सैलरी 19,900 रुपए से 63,200 रुपए प्रति माह तक मिलेगी और खास बात यह है कि आवेदन फीस सिर्फ 25 रुपए रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन upsssc.gov.in के माध्यम से करें।

46
यूपी स्पेशल टीचर भर्ती: टीचिंग जॉब का सुनहरा अवसर
Image Credit : Getty

यूपी स्पेशल टीचर भर्ती: टीचिंग जॉब का सुनहरा अवसर

इसी के साथ UPSSSC ने स्पेशल टीचर (JTC ग्रेड) के 58 पदों पर भी भर्ती निकाली है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए उपयुक्त है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और PET 2025 का स्कोर भी अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। उम्र सीमा 21 से 24 साल तय की गई है। चयन प्रक्रिया में PET के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। सैलरी काफी आकर्षक है, जो 35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए प्रति माह तक जाती है। आवेदन फीस यहां भी सिर्फ 25 रुपए रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर सकें। ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर अप्लाई करें।

56
IDBI बैंक भर्ती 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, आज आखिरी तारीख
Image Credit : Getty

IDBI बैंक भर्ती 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, आज आखिरी तारीख

IDBI Bank ने 1300 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पद शामिल हैं। यह भर्ती खासतौर पर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है। इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 है, यानी आज ही अंतिम मौका है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन कर लेना चाहिए। योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक और एससी-एसटी के लिए 55% अंक तय किए गए हैं। सेलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। सैलरी पैकेज लगभग 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपए सालाना तक है, जो इस नौकरी को काफी आकर्षक बनाता है। ऑनलाइन आवेदन www.idbi.bank.in पर करें।

66
कौन से उम्मीदवार किस भर्ती के लिए आवेदन करें?
Image Credit : Getty

कौन से उम्मीदवार किस भर्ती के लिए आवेदन करें?

अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं तो SSB और बोरिंग तकनीशियन भर्ती आपके लिए बेहतर विकल्प हैं। वहीं ITI किए हुए उम्मीदवारों के लिए बोरिंग तकनीशियन सबसे फिट बैठती है। टीचिंग लाइन में जाने वालों के लिए स्पेशल टीचर भर्ती अच्छा मौका है और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए IDBI बैंक एक शानदार करियर ऑप्शन साबित हो सकता है।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
नौकरी रिक्ति
करियर समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल आयेगा या नहीं, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
Recommended image2
Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 20 मार्च को! यहां Direct Link से चेक करें सबसे पहले
Recommended image3
Sarkari Job: रेलवे, MP और NPCIL में धड़ाधड़ भर्तियां, 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए 13000+ वैकेंसी
Recommended image4
Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 20 से 50 हजार तक मिलेगी सैलरी
Recommended image5
Eid 2026 School Holiday: ईद की छुट्टी कब है 20 या 21 मार्च, जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार में कब बंद रहेंगे स्कूल
Related Stories
Recommended image1
HPCL Jobs: इंजीनियर से HR और फाइनेंस तक 700+ वैकेंसी, फ्रेशर को भी मौका, सैलरी 2.8 लाख तक
Recommended image2
Sarkari Job: रेलवे, MP और NPCIL में धड़ाधड़ भर्तियां, 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए 13000+ वैकेंसी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved