MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 20 से 50 हजार तक मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 20 से 50 हजार तक मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए साल 2026 में सरकारी नौकरी के कई शानदार मौके हैं। यहां जानें 10 ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में, जिनमें 20 हजार से 50 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है। कैसे करें तैयारी और अप्लाई।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Mar 18 2026, 12:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
10वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरी
Image Credit : Getty

10वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरी

अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए मौके कम नहीं हैं। हर साल केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में ऐसे पद निकलते हैं, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं ही होती है। अच्छी बात ये है कि इन नौकरियों में फिक्स सैलरी, जॉब सिक्योरिटी, पेंशन (नई स्कीम के तहत) और प्रमोशन जैसे फायदे भी मिलते हैं। यहां हम आपको 10 ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, साथ में सैलरी, उम्र सीमा और अप्लाई कहां करें, ये भी जान लें।

27
रेलवे और एसएससी जॉब्स
Image Credit : Getty

रेलवे और एसएससी जॉब्स

1. रेलवे ग्रुप D (RRB Group D)

रेलवे की ग्रुप D भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी वैकेंसी में से एक होती है। इसमें ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर जैसे पद शामिल होते हैं।

  • योग्यता: 10वीं पास / ITI
  • उम्र सीमा: 18-33 साल
  • सैलरी: 22,000-32,000 रुपये (भत्तों सहित)
  • कहां अप्लाई करें: RRB की आधिकारिक वेबसाइट

2. SSC MTS (Multi Tasking Staff)

केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में MTS के पद पर भर्ती होती है।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • उम्र सीमा: 18-25/27 साल (पोस्ट के अनुसार)
  • सैलरी: 18,000-30,000 रुपये
  • कहां अप्लाई करें: SSC की वेबसाइट

Related Articles

Related image1
Sarkari Naukri 2026: 12वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 25 से 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
37
डाक विभाग और स्टेट पुलिस में नौकरी
Image Credit : Getty

डाक विभाग और स्टेट पुलिस में नौकरी

3. भारतीय डाक विभाग (GDS/पोस्टमैन)

डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), पोस्टमैन, मेल गार्ड जैसे पदों पर भर्ती निकलती है।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • उम्र सीमा: 18-40 साल (GDS में छूट ज्यादा)
  • सैलरी: 20,000-35,000 रुपये
  • कहां अप्लाई करें: India Post GDS पोर्टल

4. पुलिस कॉन्स्टेबल (State Police)

अलग-अलग राज्यों की पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती 10वीं/12वीं पास पर होती है।

  • योग्यता: 10वीं या 12वीं
  • उम्र सीमा: 18-25 साल
  • सैलरी: 25,000-40,000 रुपये
  • कहां अप्लाई करें: राज्य पुलिस की वेबसाइट
47
सेना और वन विभाग में 10वीं पास सरकारी नौकरी
Image Credit : Getty

सेना और वन विभाग में 10वीं पास सरकारी नौकरी

5. सेना में सोल्जर (GD)

भारतीय सेना में सोल्जर GD के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • योग्यता: 10वीं पास (न्यूनतम प्रतिशत जरूरी)
  • उम्र सीमा: 17.5-21 साल
  • सैलरी: 30,000-45,000 रुपये + भत्ते, कुल करीब 50,000 रुपये तक
  • कहां अप्लाई करें: Join Indian Army वेबसाइट

6. वन विभाग (Forest Guard)

  • राज्य सरकारों के वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती होती है।
  • योग्यता: 10वीं/12वीं पास
  • उम्र सीमा: 18-27 साल
  • सैलरी: 20,000-35,000 रुपये
  • कहां अप्लाई करें: राज्य वन विभाग की वेबसाइट
57
होमगार्ड, PWD और नगर निगम में 10वीं पास के लिए नौकरी
Image Credit : Getty

होमगार्ड, PWD और नगर निगम में 10वीं पास के लिए नौकरी

7. होमगार्ड

राज्य सरकारें समय-समय पर होमगार्ड भर्ती निकालती हैं।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • उम्र सीमा: 18-35 साल
  • सैलरी: 15,000-25,000 रुपये (ड्यूटी आधारित)
  • कहां अप्लाई करें: राज्य होमगार्ड पोर्टल

8. PWD/नगर निगम में चपरासी/सहायक

नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) में चपरासी, हेल्पर जैसे पद निकलते रहते हैं।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • उम्र सीमा: 18-30 साल
  • सैलरी: 18,000-28,000 रुपये
  • कहां अप्लाई करें: संबंधित विभाग की वेबसाइट
67
आंगनबाड़ी और बिजली विभाग में 10वीं पास के लिए जॉब्स
Image Credit : Getty

आंगनबाड़ी और बिजली विभाग में 10वीं पास के लिए जॉब्स

9. आंगनवाड़ी हेल्पर

महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनवाड़ी हेल्पर के पदों पर भर्ती होती है।

  • योग्यता: 8वीं/10वीं पास
  • उम्र सीमा: 18-35 साल
  • सैलरी: 8,000-15,000 रुपये (राज्य अनुसार)
  • कहां अप्लाई करें: राज्य WCD पोर्टल

10. बिजली विभाग (लाइनमैन/हेल्पर)

राज्य बिजली विभाग में लाइनमैन, हेल्पर जैसी भर्तियां निकलती हैं।

  • योग्यता: 10वीं + ITI (कई पदों पर)
  • उम्र सीमा: 18-30 साल
  • सैलरी: 20,000-35,000 रुपये
  • कहां अप्लाई करें: राज्य बिजली बोर्ड वेबसाइट
77
10वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए क्या करें?
Image Credit : Getty

10वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए क्या करें?

अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो सबसे पहले SSC, रेलवे, डाक विभाग और राज्य भर्तियों पर नजर रखें। रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ें, बेसिक गणित और रीजनिंग की प्रैक्टिस करें और पिछले साल के पेपर जरूर हल करें। ध्यान रखें कि हर भर्ती में उम्र सीमा और सैलरी, पोस्ट, राज्य के अनुसार थोड़ी बदल सकती है। आवेदन हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से ही करें। फर्जी जॉब ऑफर और एजेंट से सावधान रहें।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
नौकरी रिक्ति
करियर समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sarkari Job: रेलवे, MP और NPCIL में धड़ाधड़ भर्तियां, 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए 13000+ वैकेंसी
Recommended image2
Eid 2026 School Holiday: ईद की छुट्टी कब है 20 या 21 मार्च, जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार में कब बंद रहेंगे स्कूल
Recommended image3
कितने पढ़े-लिखे हैं इजराइल PM बेंजामिन नेतन्याहू? कभी इस इंटरनेशनल कंपनी में करते थे जॉब, दिलचस्प फैक्ट्स
Recommended image4
Khan Sir Tips: मोटिवेशन नहीं ये 5 आदतें बदलें, पढ़ाई खुद हो जाएगी आसान
Recommended image5
HPCL Jobs: इंजीनियर से HR और फाइनेंस तक 700+ वैकेंसी, फ्रेशर को भी मौका, सैलरी 2.8 लाख तक
Related Stories
Recommended image1
Sarkari Naukri 2026: 12वीं पास के लिए 10 सरकारी नौकरियां, 25 से 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved