Eid ul Fitr 2026 School Holiday Update: ईद 2026 पर स्कूल छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। जानिए 20 या 21 मार्च में किस दिन बंद रहेंगे स्कूल, चांद दिखने की तारीख, दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी समेत विभिन्न राज्यों में ईद 2026 की छुट्टी कब है? 

Eid ul Fitr 2026 School Holiday Date: रमजान का पाक महीना अब अपने आखिरी दौर में है और हर साल की तरह इस बार भी बच्चों और पैरेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है, कि आखिर स्कूल की छुट्टी कब होगी? अगर आप भी यही जानना चाहते हैं कि ईद पर 20 मार्च (शुक्रवार) या 21 मार्च (शनिवार) में से किस दिन स्कूल बंद रहेंगे, तो यहां देखिए स्टेट वाइज ईद हॉलीडे लिस्ट। दरअसल, Eid-ul-Fitr की तारीख हर साल चांद दिखने पर तय होती है, इसलिए पहले से फिक्स डेट नहीं होती। इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में शव्वाल का चांद 20 मार्च की शाम करीब 6:45 बजे के आसपास नजर आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो ईद 21 मार्च 2026 (शनिवार) को मनाई जाएगी।

ईद 2026 पर स्कूल कब रहेंगे बंद?

चूंकि ईद भारत में एक गजेटेड (राष्ट्रीय) छुट्टी है, इसलिए ज्यादातर सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहते हैं। फिलहाल जो संभावित स्थिति सामने आ रही है, उसके मुताबिक-

  • उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, मुंबई, पश्चिम बंगाल: 21 मार्च (शनिवार) को ईद की छुट्टी रहने की पूरी संभावना
  • तेलंगाना और आंध्र प्रदेश: 20 या 21 मार्च में से किसी एक दिन छुट्टी, चांद दिखने पर तय होगा
  • कई स्कूल अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए अंतिम फैसला आखिरी समय में ही सामने आएगा।

ये भी पढ़ें- Eid 2026 Date: भारत में कब मनाई जाएगी ईद 20 या 21 मार्च, जानिए चांद रात कब है?

क्या 20 मार्च को भी मिल सकती है ईद 2026 की छुट्टी?

कुछ जगहों पर अगर ईद 20 मार्च (शुक्रवार) को घोषित होती है, तो उस दिन स्कूल बंद रह सकते हैं। हालांकि, ऐसे मामलों में 21 मार्च को छुट्टी मिलना इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका स्कूल शनिवार को चलता है या नहीं। ज्यादातर स्कूल शनिवार को (कम से कम आधे दिन) खुलते हैं, इसलिए डबल छुट्टी की संभावना कम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Eid 2026 Moon Sighting Update: 18 या 19 मार्च कब दिखेगा ईद का चांद? जानिए चांद रात का पूरा मतलब

मार्च में और कब-कब मिलेंगी छुट्टियां?

ईद के अलावा इस महीने दो और बड़े त्योहारों पर भी स्कूल बंद रहने की संभावना है-

  • राम नवमी- 26 मार्च 2026
  • महावीर जयंती- 31 मार्च 2026

क्या करें छात्र और पैरेंट्स?

फिलहाल सबसे बेहतर यही है कि अपने स्कूल की ऑफिशियल नोटिस या मैसेज का इंतजार करें। क्योंकि ईद की छुट्टी पूरी तरह चांद दिखने पर निर्भर करती है, इसलिए अंतिम फैसला 20 मार्च की शाम के बाद ही साफ होगा। कुल मिलाकर, अभी के हिसाब से 21 मार्च को ईद की छुट्टी मिलने की संभावना ज्यादा है, लेकिन 20 मार्च का ऑप्शन भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता।