Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 कभी भी जारी हो सकता है। जानें jacresults.com पर रिजल्ट चेक करने का तरीका, SMS और DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और क्या है झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस कॉमर्स रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट।

JAC Class 12th Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट (झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026) का रिजल्ट लाखों छात्रों के लिए सबसे बड़ा इंतजार बन चुका है। करीब 3.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि क्या jacresults.com पर आज झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स रिजल्ट (JAC result 2026 Arts Science Commerce) आएगा? झरखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो चुका है ऐसे में छात्रों के मन में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Jharkhand Board 12th Result 2026) कब आएगा। रिपोर्ट की मानें तो रिजल्ट तैयार हो चुका है, उमंग ऐप पर भी इस बात के साफ संकेत देखे जा सकते हैं। यानी रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है। आगे पढ़ें JAC 12th Result 2026 (झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026) जारी करने को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

क्या आज जारी होगा JAC 12th Result 2026?

फिलहाल बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन हाल ही में UMANG ऐप पर दिखे अपडेट से संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट पूरी तरह तैयार है। वेबसाइट पर लिंक कभी भी एक्टिव हो सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे बार-बार वेबसाइट चेक करते रहें।

JAC 12th Result 2026 चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र इन स्टेप्स से अपना स्कोर देख सकते हैं-

  • jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट जरूर लें और सुरक्षित रखें।

वेबसाइट स्लो हो जाए तो क्या करें?

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आना तय है, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। बार-बार रिफ्रेश करने से बचें। कुछ देर बाद फिर से ट्राई करें। SMS या DigiLocker जैसे विकल्प अपनाएं।

JAC 12th Result 2026: मोबाइल पर SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट?

अगर इंटरनेट स्लो है तो SMS से भी रिजल्ट आसानी से मिल सकता है-

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
  • टाइप करें: RESULT JAC12 
  • इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही देर में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

JAC 12th Result 2026: DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

डिजिटल मार्कशीट के लिए DigiLocker एक भरोसेमंद विकल्प है-

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • लॉगिन करें (आधार नंबर से)।
  • “Jharkhand Academic Council” सेक्शन चुनें।
  • जरूरी डिटेल भरें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

JAC 12th Result 2026: नंबर कम आए तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि नंबर उम्मीद से कम हैं, तो आप स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जून 2026 से आवेदन शुरू होने की संभावना है। प्रति विषय लगभग ₹750 फीस भरनी पड़ती है। आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर री-चेकिंग भी करवा सकते हैं।

JAC 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?

झारखंड बोर्ड के नियम के अनुसार पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। वहीं थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है।

JAC 12th Result 2026 पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

2025 में तीनों स्ट्रीम का प्रदर्शन अलग-अलग रहा। जिसमें-

  • आर्ट्स (Arts): 95.62% (सबसे बेहतर)
  • कॉमर्स (Commerce): 91.2%
  • साइंस (Science): 79.26%

इस बार देखना दिलचस्प होगा कि क्या साइंस स्ट्रीम अपनी परफॉर्मेंस सुधार पाती है या फिर आर्ट्स एक बार फिर बाजी मारता है।