सार
IAS Interview Tricky Questions and Answers: IAS इंटरव्यू सिर्फ नॉलेज नहीं, आपकी सोच और तर्कशक्ति की भी परीक्षा लेते हैं। यहां ऐसे ही 10 सवाल हैं। साधारण लगने वाले ये सवाल असल में दिमाग घुमा देने वाला है। जानिए
UPSC IAS Interview Tricky Questions: UPSC का इंटरव्यू सिर्फ नॉलेज की नहीं, आपकी सोचने की क्षमता, कॉमन सेंस और प्रेजेंस ऑफ माइंड की परीक्षा होती है। यहां ऐसे ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब किताबों में नहीं मिलता। कभी-कभी ये सवाल मजेदार लगते हैं, तो कभी ऐसे होते हैं जो आपके जवाब देने के तरीके को जांचते हैं। अगर आप भी UPSC, SSC या अन्य सरकारी नौकरी के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो ये ट्रिकी सवाल और उनके स्मार्ट जवाब आपकी सोच को नई दिशा देंगे। जानिए उन सवालों के बारे में, जिन्होंने कई कैंडिडेट्स को चौंका दिया, लेकिन स्मार्ट लोग आसानी से पास हो गए। UPSC IAS इंटरव्यू में पूछे गए 10 रियल, ट्रिकी और आउट-ऑफ-बॉक्स सवाल और उनके स्मार्ट जवाब भी। ये सवाल कैंडिडेट के कॉन्फिडेंस, प्रेजेंस ऑफ माइंड और लॉजिकल सोच को परखने के लिए पूछे जाते हैं।
Q1. एक आदमी बिना नींद लिए 10 दिन कैसे जिंदा रह सकता है?
जवाब: क्योंकि वो रात में सोता है।
लॉजिक: सवाल में ‘दिन में नहीं सोया’ कहा गया, न कि 'कभी नहीं सोया'। ट्रिक पकड़नी जरूरी है।
Q2. एक दीवार को बनाने में 8 लोग 10 घंटे लगाते हैं, तो 4 लोग कितने घंटे में बनाएंगे?
जवाब: कुछ भी नहीं, क्योंकि दीवार पहले ही बन चुकी है।
लॉजिक: सवाल में ही लिखा है कि दीवार बन चुकी है।
Q3. एक ट्रेन 3 लोगों को मार देती है, आप मोटरमैन हैं, तो किसे बचाएंगे?
जवाब: सर, मैं ट्रेन के ब्रेक का इस्तेमाल करूंगा, क्योंकि मेरा काम जान बचाना है, न कि किसी को चुनना।
लॉजिक: संवेदनशीलता और प्रोफेशनल रेस्पॉन्स।
Q4. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है? और अगर वो उड़ना बंद कर दे तो?
जवाब: मोर। और अगर वह उड़ना बंद कर दे तो वो दौड़कर भी गर्व से चलेगा।
लॉजिक: जवाब में आत्मविश्वास और प्रतीकात्मकता दिखनी चाहिए।
Q5. एक लड़का लड़की को प्रपोज करता है, लड़की मना कर देती है- क्या ये छेड़छाड़ है?
जवाब: नहीं सर, अगर प्रपोजल सम्मानजनक था और एक बार ही किया गया तो यह छेड़छाड़ नहीं है।
लॉजिक: कानून की समझ और जेंडर रिस्पेक्ट।
Q6. आप अपने साथ बैठे अफसर को गाली देते हुए सुनते हैं, क्या करेंगे?
जवाब: मैं शांत रहूंगा और जब समय सही होगा, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से समझाऊंगा। अगर जरूरत पड़ी तो वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दूंगा।
लॉजिक: संयम, प्रोफेशनलिज्म और अनुशासन की समझ।
Q7. अगर तुम्हारे पापा पुलिस ऑफिसर हैं और तुमने उन्हें रिश्वत लेते देख लिया, तो क्या करोगे?
जवाब: सर, मैं सबसे पहले उन्हें रोकूंगा। अगर वो नहीं रुकते तो कानूनी तरीके से रिपोर्ट करूंगा, क्योंकि देश पहले आता है।
लॉजिक: ईमानदारी और कर्तव्य भावना की परीक्षा।
Q8. कमरे में अंधेरा है, आपके पास एक दिया, एक मोमबत्ती और एक लैंप है। सबसे पहले क्या जलाएंगे?
जवाब: मैं सबसे पहले माचिस जलाऊंगा।
लॉजिक: प्रश्न से पहले सही क्रम समझना।
Q9. क्या आप अपनी बहन की शादी एक गरीब लड़के से करवाएंगे जो ईमानदार है?
जवाब: सर, अगर वो मेरी बहन को सम्मान देता है और दोनों एक-दूसरे को समझते हैं, तो धन मायने नहीं रखता।
लॉजिक: सामाजिक सोच और इंसान की मूल्यों को प्राथमिकता देना।
Q10. क्या आप बिना अपना नाम बोले या लिखे, अपना नाम बता सकते हैं?
जवाब: मैं अपनी आईडी या डॉक्यूमेंट दिखाकर बता सकता हूं।