- Home
- Career
- Education
- Christmas Celebration 2025: भारत के 5 बेस्ट चर्च जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन होता है शानदार
Christmas Celebration 2025: भारत के 5 बेस्ट चर्च जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन होता है शानदार
Christmas 2025: जानिए भारत के 5 बेस्ट चर्च के बारे में। इनमें से हर चर्च की अपनी खासियत है। क्रिसमस के दौरान यहां के भव्य सजावट आपको त्योहार में दोगुनी खुशी का अनुभव कराएंगे।

भारत टॉप 5 चर्च
क्रिसमस, जिसे ‘बड़ा दिन’ भी कहा जाता है, ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हर साल 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भारत में भी यह पर्व प्रेम, भाईचारे और खुशियों का संदेश लेकर आता है। यहां पढ़ें क्रिसमस सेलिब्रेशन 2025 के लिए भारत के बेस्ट 5 चर्च कौन-कौन से हैं।
माउंट मेरी चर्च, मुंबई
मुंबई का माउंट मेरी चर्च या बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ द माउंट क्रिसमस के दौरान मेले और भव्य सजावट के लिए फेमस है। यहां की रंगीन रोशनी और क्रिसमस ट्री की खूबसूरत सजावट लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। मुंबई में अगर आप क्रिसमस सेलिब्रेशन का असली मजा लेना चाहते हैं, तो यह चर्च मिस न करें।
सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च, कोलकाता
कोलकाता की सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च क्रिसमस मनाने के लिए सबसे पॉपुलर जगहों में से एक है। इस ऐतिहासिक चर्च की भव्य सजावट और शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। यहां हर साल दूर-दूर से पर्यटक और स्थानीय लोग क्रिसमस की खुशियां मनाने आते हैं। अगर आप कोलकाता ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो सेंट पॉल कैथेड्रल जरूर शामिल करें।
क्राइस्ट चर्च, शिमला
शिमला की क्राइस्ट चर्च बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आदर्श जगह है। ठंड में बर्फ के बीच इस चर्च में खुशियां मनाना एक अलग ही अनुभव देता है। शिमला के टूरिस्ट इसे क्रिसमस हॉलीडे के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन मानते हैं।
सैंथोम चर्च, चेन्नई
चेन्नई की सैंथोम चर्च का ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाता है। 1894 में बने इस चर्च में सेंट थॉमस के अवशेष रखे गए हैं। यही वजह है कि देश-विदेश से लोग यहां क्रिसमस के मौके पर आते हैं। चेन्नई में सैंथोम चर्च के भव्य माहौल में जॉइन होकर आप इस त्योहार की असली भावना महसूस कर सकते हैं।
कैथेड्रल चर्च, गोवा
गोवा का कैथेड्रल चर्च भारत के सबसे बड़े चर्चों में शामिल है। इसे बनाने में करीब 52 साल (1562–1619) लगे थे। यहां की विशाल इमारत और क्रिसमस का भव्य आयोजन इसे पर्यटकों के लिए सबसे आकर्षक बनाता है। अगर आप भारत में क्रिसमस सेलिब्रेशन 2025 का बेस्ट अनुभव चाहते हैं, तो गोवा का यह चर्च जरूर देखें।

