सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु यादव राजनीति से दूर रहकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वजह है हालिया शादी के बाद नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत। जानिए अभिमन्यु यादव को।
अभिमन्यु यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और सीमा यादव के तीन बच्चों में सबसे छोटे हैं। अभिमन्यु यादव के एजुकेशन, करियर और लाइफ की रोचक बातें जानने के लिए आगे पढ़ें।
सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर से स्कूली शिक्षा यानी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है।
अभिमन्यु यादव ने 12वीं के बाद अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बांगड़, मध्य प्रदेश से MBBS किया। वर्तमान में LNCT मेडिकल कॉलेज से सर्जरी में मास्टर्स कर रहे हैं।
सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु यादव ने मेडिकल क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए 10 सितंबर 2017 से अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में काम शुरू किया था।
उनका जुड़ाव छात्र राजनीति से भी रहा है। 2019 में ABVP से जुड़े, उन्हें MeDeVision मालवा संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, वर्तमान में उनका फोकस पूरी तरह मेडिकल करियर पर है।
30 नवंबर 2025 को अभिमन्यु यादव ने उज्जैन में आयोजित सामुदायिक विवाह समारोह में शादी की थी। उनकी शादी खरगोन की डॉ इशिता से हुई, जो खुद भी एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।
डॉ अभिमन्यु यादव के बड़े भाई वैभव यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में (उज्जैन महानगर में) सह-मंत्री हैं। वहीं बहन डॉ आकांक्षा यादव गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं।