सार
Maharashtra Board HSC Result 2025 Out: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल पास प्रतिशत 91.88% रहा, जो पिछले साल से कम है। कोंकण डिवीजन सबसे आगे, लातूर सबसे पीछे है। रिजल्ट mahahsscboard.in पर देखें।
Maharashtra Board HSC Result 2025 Division Wise: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने 12वीं (HSC) के नतीजे आज ऑफिशियली घोषित कर दिए हैं। लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इस साल कुल 14 लाख 27 हजार 85 रेगुलर स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14 लाख 17 हजार 969 परीक्षा में शामिल हुए और 13 लाख 2 हजार 873 ने सफलता हासिल की है। यानी कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 1.49% कम है। रिजल्ट को छात्र mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और DigiLocker की साइट results.digilocker.gov.in पर दोपहर 1 बजे से देख सकते हैं।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए क्या करना होगा?
- सबसे पहले mahahsscboard.in या hscresult.mkcl.org खोलें।
- HSC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मां का नाम डालें।
- सबमिट करके अपना स्कोर देखें।
Maharashtra Board HSC Result 2025 Direct Link
Maharashtra Board HSC Result 2025 Division Wise: कौन-सा डिवीजन रहा सबसे आगे
जारी Maharashtra Board HSC Result 2025 के अनुसार सबसे अच्छा प्रदर्शन इस बार भी कोंकण डिवीजन ने किया है, जबकि लातूर डिवीजन इस बार भी सबसे पीछे रहा। हालांकि मुंबई डिवीजन ने सुधार दिखा है।
डिवीजन | पास प्रतिशत (2025) | पास प्रतिशत (2024) | फर्क |
कोंकण | 96.74% | 97.51% | -0.77% |
कोल्हापुर | 93.64% | 94.24% | -0.60% |
मुंबई | 92.93% | 91.95% | +0.98% |
छत्रपति संभाजीनगर | 92.24% | 94.08% | -1.84% |
अमरावती | 91.43% | 93% | -1.57% |
पुणे | 91.32% | 94.44% | -3.12% |
नाशिक | 91.31% | 94.71% | -3.40% |
नागपुर | 90.62% | 92.12% | -1.50% |
लातूर | 89.46% | 92.36% | -2.90% |
Maharashtra Board HSC Result 2025 प्राइवेट कैंडिडेट्स का रिजल्ट
इस साल 36,133 प्राइवेट छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,697 ने परीक्षा दी। इनमें से 29,892 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 83.73% रहा। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। रिजल्ट आज 5 मई 2025 को जारी किया गया है।
Maharashtra Board 12th Result 2025 कहां और कैसे चेक करें?
आप अपना रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-
mahahsscboard.in
hscresult.mkcl.org
results.digilocker.gov.in