सार
Maharashtra Board 12th Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। 91.88% छात्र हुए पास हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। डिटेल जानने के लिए यहां पढ़ें।
Maharashtra Board HSC Result 2025 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आ गई है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज, 5 मई 2025 को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र इस साल HSC परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और results.digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बोर्ड के बताए अनुसार, रिजल्ट की लिंक आज दोपहर 1 बजे से एक्टिव किया गया। परीक्षा में शामिल छात्र अपना Maharashtra 12th Result 2025 रोल नंबर और मां के नाम की मदद से देख सकेंगे।
Maharashtra Board HSC Result 2025 Link
Maharashtra HSC Result 2025 pass percentage: इस साल का कुल पास प्रतिशत
इस साल कुल 91.88% छात्रों ने HSC परीक्षा पास की है, जो कि एक शानदार रिजल्ट है।
- रजिस्ट्रेशन (रेगुलर स्टूडेंट्स): 14,27,085
- परीक्षा में शामिल छात्र: 14,17,969
- कुल पास हुए छात्र: 13,02,873
- पास प्रतिशत: 91.88%
Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स
छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं-
mahahsscboard.in
hscresult.mkcl.org
results.digilocker.gov.in
कैसे देखें Maharashtra Board 12th Result 2025?
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- HSC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मां का नाम डालें।
- सबमिट करने के बाद अपना मार्कशीट स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें।
Maharashtra Board 12th Result 2025: कौन सा डिविजन रहा सबसे टॉप पर?
Konkan डिविजन ने एक बार फिर से टॉप किया है। यहां परीक्षा में 23,563 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 22,797 स्टूडेंट्स पास हुए कुल पास प्रतिशत 96.74% रहा। वहीं, Latur डिविजन इस बार सबसे नीचे रहा है। यहां का पास प्रतिशत 89.46% रहा।
Maharashtra Board 12th Result 2025: प्राइवेट कैंडिडेट्स का परफॉर्मेंस
- रजिस्ट्रेशन: 36,133
- उपस्थित: 35,697
- पास हुए: 29,892
- पास प्रतिशत: 83.73%
महाराष्ट्र HSC बोर्ड परीक्षा 2025 इस साल 11 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। सभी स्ट्रीम- साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है।