सार
Gujarat 12th Result 2025 Pass Percentage: गुजरात बोर्ड HSC रिजल्ट 2025 घोषित हो चुका है। जनरल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 93.07%, साइंस स्ट्रीम का 83.51% रहा। मीडियम और जेंडर वाइज रिजल्ट डिटेल यहां चेक करें।
Gujarat HSC Result 2025 Pass Percentage: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 12वीं कक्षा यानी HSC परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज सुबह 10:30 बजे घोषित कर दिया है। इस साल रिजल्ट में कई अहम पहलू सामने आए हैं, चाहे वह जनरल स्ट्रीम का शानदार प्रदर्शन हो, साइंस स्ट्रीम में मीडियम वाइज रिजल्ट का अंतर या फिर लड़के-लड़कियों के बीच की तुलना। Gujarat HSC Result 2025 को इस बार छात्रों के लिए और भी सुविधाजनक बनाया गया है, क्योंकि अब वे अपना मार्क्स सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि व्हाट्सएप के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
Gujarat HSC Result 2025: जनरल vs साइंस स्ट्रीम: किसने मारी बाजी?
इस साल भी जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट साइंस स्ट्रीम से बेहतर रहा। जनरल स्ट्रीम कुल पास प्रतिशत रहा 93.07%, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी। जबकि साइंस स्ट्रीम का पास पर्सेंटेज रहा 83.51% और इसमें लड़कों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा।
Gujarat HSC Result 2025 Medium-wise pass percentage: मीडियम-वाइज पास पर्सेंटेज (जनरल स्ट्रीम)
मीडियम-वाइज पास पर्सेंटेज (जनरल स्ट्रीम) की बात करें तो साफ है कि जनरल स्ट्रीम में Oriya मीडियम के स्टूडेंट्स ने शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की है।
भाषा- पास प्रतिशत
Oriya 100%
Marathi 95.51%
English 93.97%
Gujarati 93.07%
Urdu 90.88%
Hindi 89.02%
Gujarat HSC Result 2025: साइंस स्ट्रीम में मीडियम वाइज रिजल्ट
साइंस स्ट्रीम में Gujarati मीडियम एक बार फिर सबसे आगे रहा है।
मीडियम- पास प्रतिशत
Gujarati 83.77%
English 83.49%
Urdu 83.33%
Hindi 68.77%
Marathi 67.46%
Gujarat HSC Result 2025 Gender Wise Pass Percentage: जेंडर वाइज- ग्रेड वाइज रिजल्ट (साइंस स्ट्रीम)
साइंस स्ट्रीम में जेंडर वाइज रिजल्ट की बात करें तो लड़कों का पास प्रतिशत 83.79% जबकि लड़कियों का पास 83.20% रहा। पिछली बार भी साइंस स्ट्रीम में लड़के थोड़े आगे थे। जनरल स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था (94.36%)।
ग्रेड वाइज रिजल्ट (साइंस स्ट्रीम)
A1 ग्रेड: 831 छात्र
A2: 8,083
B1: 15,678
B2: 19,196
C1: 20,017
C2: 16,226
D: 3,909
E1: 47
E2: 0
N.I. (Not Included): 16,738 छात्र
इससे पता चलता है कि B और C ग्रेड में सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं।
Gujarat 12th Board Result 2025: व्हाट्सएप पर रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र अब अपना रिजल्ट व्हाट्सएप के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल से इस 6357300971 नंबर पर मैसेज करें। सीट नंबर भेजें। कुछ सेकंड में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
Gujarat 12th Board Result 2025: वेबसाइट पर रिजल्ट ऐसे करें चेक
- ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- “HSC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना सीट नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
- रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें।
GSEB HSC result 2025 Direct link
Gujarat 12th Board Result 2025: मार्कशीट, सर्टिफिकेट कहां मिलेगा?
बोर्ड ने जानकारी दी है कि मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूलों के माध्यम से बांटे जाएंगे। नंबर वेरिफिकेशन, नाम सुधार और पुनः परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही स्कूलों को सर्कुलर के जरिए भेजी जाएगी( इस साल का Gujarat Board HSC Result 2025 कई मायनों में खास रहा। जनरल स्ट्रीम जहां टॉप पर रही, वहीं साइंस स्ट्रीम में भाषा और जेंडर के हिसाब से आंकड़े सोचने पर मजबूर करते हैं। वहीं, टेक्नोलॉजी की मदद से छात्रों के लिए रिजल्ट चेक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया गया है।