CBSE 12th Result 2026 Latest Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी होने वाला है। डेट और टाइम को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए 29 या 30 अप्रैल कब जारी होगा रिजल्ट, कैसे चेक करें स्कोरकार्ड, ऑफिशियल वेबसाइट, SMS और DigiLocker से रिजल्ट देखने का आसान तरीका समेत पूरी डिटेल चेक करें।

CBSE 12th Result 2026 Date and Time: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अपने जरूरी डिटेल्स तैयार रखें। हालांकि रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 18 लाख स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि CBSE 12th Result 2026 आखिर कब आएगा? 29 या 30 अप्रैल रिजल्ट की घोषणा कब होगी। लेटेस्ट अपडेट्स के आधार पर जानिए आज या कल कब जारी होगा सीबीएसई 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स रिजल्ट 2026 और जारी होने के बाद चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका क्या है। जानिए लेटेस्ट अपडेट समेत पूरी डिटेल।

CBSE 12th Result 2026 कब आएगा? 29 या 30 अप्रैल?

छात्रों के मन में बड़ा सवाल यह है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज आएगा या कल? ताजा रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, 29 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने की संभावना कम है, जबकि 30 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अपने पेज के माध्यम से अपडेट देता है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह है कि अफवाहों से बचें और सिर्फ ऑफिशियल अपडेट पर भरोसा रखें।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026% OSM सिस्टम से हुआ मूल्यांकन

इस साल CBSE ने बड़ा बदलाव करते हुए On-Screen Marking (OSM) सिस्टम से कॉपियों की जांच की है। इसका फायदा ये होगा कि मार्किंग ज्यादा एक्यूरेट (accurate) होगी। रिजल्ट में कंसिस्टेंसी बेहतर रहेगी और मानवीय गलती की संभावना कम हो गई है। यानी इस बार रिजल्ट ज्यादा भरोसेमंद माना जा रहा है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

रिजल्ट देखने से पहले स्टूडेंट्स ये डिटेल्स तैयार रखें-

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी
  • जन्म तिथि

कहां-कहां चेक कर सकते हैं CBSE 12वीं रिजल्ट 2026?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन प्लेटफॉर्म्स पर जाकर मार्कशीट देख सकते हैं-

CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • अब “Class 12 Result 2026” पर एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें।
  • अब सबमिट करें आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल कर सुरक्षित रख लें।
  • छात्र इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में आपके संबंधित स्कूल से मिलेगी।

बिना इंटरनेट SMS से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या इंटरनेट ना हो तो ये तरीका अपनाएं-

  • मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें
  • टाइप करें: cbse12
  • भेजें इस नंबर पर: 7738299899
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट SMS में मिल जाएगा

स्टूडेंट्स फोन कॉल (IVRS) से भी जान सकते हैं अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026

फोन कॉल से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जानने के लिए कॉल करें-

  • दिल्ली के लिए: 24300699
  • अन्य शहरों के लिए: 011-24300699

DigiLocker से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • ‘Issued Documents’ में जाएं।
  • ‘CBSE Class 12 Marksheet’ चुनें।
  • जरूरी डिटेल्स भरें।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें।

सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 कब हुई थी और पास होने के नियम क्या हैं?

  • परीक्षा तिथि: 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुई थी।
  • पास होने के लिए: हर विषय में स्टूडेंट्स को कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं।