Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 आज जारी होने जा रहा है। छात्र CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और अन्य पोर्टल्स पर रोल नंबर के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानें रिजल्ट कितने बजे आएगा, मार्क्स चेक करने का आसान तरीका, डायरेक्ट लिंक और पूरी अपडेट।
Chhattisgarh Board Result 2026 Class 10 12: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) आज, 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार बोर्ड ने पहले ही परीक्षा और परिणाम को लेकर स्पष्ट टाइमलाइन जारी कर दी थी, जिसके अनुसार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों के परिणाम एक साथ घोषित किए जा रहे हैं। जानिए आज छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कितने बजे जारी होगा और रिजल्ट की घोषणा के बाद मार्कशीट कहां से कैसे डाउनलोड करें।
Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026 Direct Link
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब-कितने बजे आएगा?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार CGBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा।
CGBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 किन वेबसाइट्स पर मिलेगा?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-
CGBSE 10th and 12th Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल क्या रखें तैयार?
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सिर्फ ये चीजें चाहिए होंगी-
- रोल नंबर
- कैप्चा कोड
कैसे चेक करें CGBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026?
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “High School 10th Result 2026” या “Higher Secondary 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- “Submit” पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
CGBSE 10th and 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
CGBSE नियमों के अनुसार छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक हर विषय और कुल मिलाकर प्राप्त करना अनिवार्य है।
CGBSE 10th and 12th Result 2026: कब हुई थी परीक्षा?
- कक्षा 10वीं परीक्षा: 21 फरवरी से 13 मार्च 2026
- कक्षा 12वीं परीक्षा: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026
