MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Best Courses After 12th: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें? ये 10 ऑप्शन दिलाएंगे जल्दी नौकरी+ मोटी सैलरी

Best Courses After 12th: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें? ये 10 ऑप्शन दिलाएंगे जल्दी नौकरी+ मोटी सैलरी

Best Courses After 12th: आपने अभी 12वीं पास की है और सोच रहे हैं कि कौन सा कोर्स आपको करियर में जल्दी सेट कर सकता है, तो ये खबर आपके लिए है। जानिए 10 ऐसे करियर-ओरिएंटेड कोर्स के बारे में, जिन्हें 12वीं के बाद करके आप कम समय में कमाई शुरू कर सकते हैं।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Apr 01 2026, 11:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स: अगर आप ऑनलाइन दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं, तो ये सबसे तेजी से बढ़ता हुआ फील्ड है। SEO, सोशल मीडिया और गूगल ऐड्स सीखकर आप 3-6 महीने में जॉब पा सकते हैं। इस कोर्स को आप NIIT या UpGrad जैसे प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं। फीस लगभग 30,000 से 1 लाख तक होती है। शुरुआत में सैलरी 15 से 30 हजार महीने मिलती है, लेकिन 2-3 साल में ये 60 हजार+ तक पहुंच सकती है।

वेब डेवलपमेंट: कोडिंग सीखकर वेबसाइट बनाना आज के समय में गोल्डन स्किल है। 6-12 महीने में आप फ्रंटएंड या फुल स्टैक डेवलपर बन सकते हैं। Coursera और Udemy से आप ये कोर्स कर सकते हैं। फीस 20,000 से 1.5 लाख तक हो सकती है। शुरुआती सैलरी 20-40 हजार और एक्सपीरियंस के साथ 1 लाख+ तक जाती है।

26
Image Credit : Getty

ग्राफिक डिजाइनिंग: क्रिएटिव लोगों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। लोगो, पोस्टर, एड डिजाइन करना सीखकर आप फ्रीलांस या कंपनी में काम कर सकते हैं। कोर्स 3-6 महीने का होता है और फीस 15,000-80,000 तक होती है। शुरुआत में 15-25 हजार, और फ्रीलांस में प्रोजेक्ट बेस्ड कमाई 50 हजार+ तक हो सकती है।

एयर होस्टेस / एविएशन कोर्स: अगर आपको ट्रैवल और ग्लैमरस करियर पसंद है, तो एविएशन शानदार ऑप्शन है। Indira Gandhi Institute of Aeronautics जैसे संस्थानों से 1-2 साल का कोर्स किया जा सकता है। फीस 1-2 लाख तक होती है। एयरलाइंस में जॉब मिलने पर शुरुआती सैलरी 40,000-80,000 तक मिलती है।

Related Articles

Related image1
Best Stream After 10th: 10वीं के बाद कौन-सा स्ट्रीम दिलाएगा सरकारी नौकरी? 90% छात्र यहां करते हैं गलती
Related image2
साल में 2 दिन काम, 1 Cr सैलरी! 2000 फीट पर क्या आप कर सकते हैं ये काम?
36
Image Credit : Getty

होटल मैनेजमेंट: हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री हमेशा डिमांड में रहती है। 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री करके होटल, रिसॉर्ट या क्रूज में काम मिल सकता है। Institute of Hotel Management से कोर्स करने पर फीस 1–3 लाख तक होती है। शुरुआती सैलरी 20–35 हजार और इंटरनेशनल जॉब में लाखों तक जा सकती है।

ANM/GNM (नर्सिंग): मेडिकल फील्ड में जल्दी नौकरी चाहिए तो नर्सिंग शानदार ऑप्शन है। ANM (2 साल) और GNM (3 साल) कोर्स होते हैं। सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में फीस 50,000 से 2 लाख तक होती है। जॉब हॉस्पिटल, क्लिनिक में मिलती है और सैलरी 20–40 हजार से शुरू होती है।

46
Image Credit : Getty

डाटा एंट्री/ऑफिस एडमिन कोर्स: कम समय में नौकरी पाने के लिए ये आसान ऑप्शन है। 3–6 महीने में कंप्यूटर, एक्सेल, टाइपिंग सीख सकते हैं। फीस 10,000–30,000 तक होती है। शुरुआती सैलरी 12–20 हजार, लेकिन अनुभव के साथ 30 हजार तक जा सकती है।

फैशन डिजाइनिंग: अगर आपको कपड़े और ट्रेंड्स में दिलचस्पी है, तो ये शानदार करियर है। National Institute of Fashion Technology से कोर्स करने पर बेहतर एक्सपोजर मिलता है। फीस 1–3 लाख तक होती है। सैलरी शुरुआत में 20–40 हजार और खुद का ब्रांड शुरू करने पर लाखों तक जा सकती है।

56
Image Credit : Getty

इलेक्ट्रिशियन / टेक्निकल ITI कोर्स: टेक्निकल स्किल्स हमेशा डिमांड में रहती हैं। ITI से 1–2 साल का कोर्स करके आप जल्दी जॉब पा सकते हैं। फीस 10,000–50,000 तक होती है। शुरुआती सैलरी 15–25 हजार और एक्सपीरियंस के साथ 40 हजार+ तक जाती है।

फार्मेसी (D.Pharm): अगर आप मेडिकल लाइन में जाना चाहते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं बनना चाहते, तो D.Pharm अच्छा विकल्प है। कोर्स 2 साल का होता है और फीस 1–2 लाख तक होती है। जॉब मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल में मिलती है और सैलरी 20–35 हजार से शुरू होती है।

66
Image Credit : Getty

आज के दौर में स्मार्ट स्टूडेंट वही है जो जल्दी स्किल सीखकर जल्दी कमाई शुरू कर दे। ये 10 कोर्स ऐसे हैं जो आपको लंबे समय तक पढ़ाई में नहीं उलझाते, बल्कि जल्दी जॉब और अच्छी सैलरी की राह खोलते हैं। अगर आप 12वीं के बाद सही दिशा चुन लेते हैं, तो 2–3 साल में ही आप अपने पैरों पर खड़े होकर एक मजबूत करियर बना सकते हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
करियर टिप्स
नौकरी रिक्ति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UPPSC Success Story: प्रयागराज की ननद-भाभी बनीं PCS अफसर, साथ पढ़ाई और परिवार का प्यार बना सफलता का राज
Recommended image2
इतना कम! IT इंटर्न की सैलरी सुनकर हैरान हुआ ड्राइवर, फिर किया कुछ ऐसा…
Recommended image3
Toxic Work Culture: 13 घंटे काम-वीकेंड पर भी छुट्टी नहीं! फ्रेशर की पोस्ट पर मचा बवाल
Recommended image4
RBSE 12th Result 2026 District wise: कॉमर्स में 7 जिलों का 100% रिजल्ट, साइंस-आर्ट्स के टॉप 10 जिले देखें
Recommended image5
RBSE 12th Result 2026 Toppers List: 99.8% हासिल कर दीपिका बनीं साइंस टॉपर, जानिए आर्ट्स और कॉमर्स में किसने किया टॉप?
Related Stories
Recommended image1
Best Stream After 10th: 10वीं के बाद कौन-सा स्ट्रीम दिलाएगा सरकारी नौकरी? 90% छात्र यहां करते हैं गलती
Recommended image2
साल में 2 दिन काम, 1 Cr सैलरी! 2000 फीट पर क्या आप कर सकते हैं ये काम?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved