RBSE 12th Result 2026 Toppers: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है, कुल 96.23% छात्र पास हुए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में नव्या कुमारी मीणा और नरपत ने 99.62% के साथ टॉप किया है। जानें साइंस, कॉमर्स टॉपर्स डिटेल, स्ट्रीमवाइज, जेंडर वाइज पास प्रतिशत समेत पूरी डिटेल।

RBSE 12th Result 2026 Toppers List: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी करते हुए इतिहास रच दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे उदयपुर से ऑनलाइन माध्यम के जरिए आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित किए। इस साल रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 96.23% छात्र सफल रहे। टॉपर्स की बात करें तो राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 99.62 फीसदी अंक लाकर नव्या और नरपत ने टॉप किया है। दोनों ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की। वहीं 99.8 फीसदी लाकर दीपिका राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर बनीं हैं।

RBSE 12th Toppers List 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस टॉपर्स के नाम, नंबर

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 स्ट्रीम वाइज टॉपर की बात करें तो 99.8 फीसदी लाकर दीपिका राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर बनीं हैं। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में लड़के ने बाजी मारी। वहीं आर्ट्स में नव्या मीणा और नरपत ने 99.62% स्कोर हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। राजस्थान बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स का नाम और परसेंटेज जल्द ही अपडेट किया जाएगा।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Gender Wise: तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का दबदबा

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026: छात्र पास प्रतिशत: 92.64% , छात्राओं का पास प्रतिशत: 96.42%

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026: छात्र पास प्रतिशत: 98.66%, छात्राओं का पास प्रतिशत: 99.51%

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026: छात्र पास प्रतिशत: 95.80%, छात्राओं का पास प्रतिशत: 98.95%

ये भी पढ़ें-RBSE 12th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, 96.23% छात्र पास, यहां है Direct Link

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2026 Pass Percentage: जानिए इस साल कैसा रहा आर्ट्स का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 इस बार भी शानदार रहा है। पिछले साल की तुलना में हल्का बदलाव जरूर देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर छात्रों का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त कायम रखी है।

RBSE 12th Arts Result 2026 vs 2025: आंकड़ों में समझें पूरा हाल

  • डिटेल्स- 2025- 2026
  • पंजीकृत परीक्षार्थी- 5,87,444- 5,91,023
  • परीक्षा में शामिल हुए- 5,78,164- 5,83,201
  • प्रथम श्रेणी (छात्र)- 1,64,009- 1,56,818
  • प्रथम श्रेणी (छात्राएं)- 2,23,045- 2,27,252
  • छात्रों का पास प्रतिशत- 97.09%- 96.68%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत- 98.42%- 98.29%
  • कुल पास प्रतिशत- 97.78%- 97.54%

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2026 Pass Percentage: जानिए इस साल कैसा रहा साइंस का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है और इस बार भी छात्रों का प्रदर्शन काफी मजबूत देखने को मिला है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कुल मिलाकर रिजल्ट संतोषजनक रहा है। खास बात यह है कि छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी है।

RBSE 12th Science Result 2026 vs 2025: आंकड़ों में पूरा विश्लेषण

  • डिटेल्स- 2025- 2026
  • पंजीकृत परीक्षार्थी- 2,73,915- 2,87,068
  • परीक्षा में शामिल हुए- 2,72,138- 2,85,299
  • प्रथम श्रेणी (छात्र)- 1,45,102- 1,46,644
  • प्रथम श्रेणी (छात्राएं)- 96,216- 98,636
  • छात्रों का पास प्रतिशत- 98.07%- 97.02%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत- 99.02%- 98.34%
  • कुल पास प्रतिशत- 98.43%- 97.52%

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026 Pass Percentage: जानिए इस साल कैसा रहा कॉमर्स का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। इस बार आंकड़ों में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं पास प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि इस बार छात्र और छात्राओं दोनों के रिजल्ट में कमी आई है।

RBSE 12th Commerce Result 2026 vs 2025: आंकड़ों में पूरी तस्वीर

  • डिटेल्स- 2025- 2026
  • पंजीकृत परीक्षार्थी- 28,248- 30,798
  • परीक्षा में शामिल हुए- 28,010- 30,580
  • प्रथम श्रेणी (छात्र)- 13,689- 13,976
  • प्रथम श्रेणी (छात्राएं)- 8,312- 8,096
  • छात्रों का पास प्रतिशत- 98.97%- 94.04%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत- 99.27%- 92.82%
  • कुल पास प्रतिशत- 99.07%- 93.64%

RBSE 12th Topper Prize 2026: टॉपर्स को क्या मिलेगा?

राजस्थान बोर्ड टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को आकर्षक इनाम देता है, जिसमें-

  • 75,000 रुपए तक की नकद राशि
  • लैपटॉप या टैबलेट
  • सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप
  • EBC योजना के तहत 15,000 रुपए अतिरिक्त सहायता
  • हालांकि पहले यह इनाम 1 लाख तक था, जिसे इस साल घटाया गया है।

RBSE Big Update 2026: पहली बार मार्च में रिजल्ट

इस बार बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट मार्च में जारी कर दिए। इससे पहले नतीजे मई में आते थे। 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च और 12वीं का 31 मार्च को घोषित हुआ। साथ ही, नया शैक्षणिक सत्र अब 1 अप्रैल से शुरू होगा, जो पहले 1 जुलाई से शुरू होता था। इस बदलाव के चलते बोर्ड ने तेजी से कॉपियों का मूल्यांकन कर समय से पहले रिजल्ट जारी किया।

How to Check RBSE 12th Result 2026 Online: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

छात्र आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए-

  • RBSE Official वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘RBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी।
  • डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।