MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • War Impact Stocks: इजराइल-ईरान जंग का सीधा असर, आज इन 27 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन!

War Impact Stocks: इजराइल-ईरान जंग का सीधा असर, आज इन 27 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन!

Stocks to Watch Today 2 March: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोमवार के बाजार को हाईअलर्ट पर ला दिया है। कई सेक्टर फोकस में हैं। आज कई स्टॉक्स में बड़ी हलचल आ सकती है। जानिए दो दिन बंद के बाद जब आज बाजार खुलेगा, तो कौन से शेयर फोकस में रह सकते हैं..

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 02 2026, 07:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini

क्रूड ऑयल स्टॉक्स (Crude Oil Stocks)

जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच क्रूड ऑयल में उछाल की आशंका है। कच्चे तेल की कीमत में हर 1 डॉलर की बढ़त से अपस्ट्रीम कंपनियों जैसे ONGC और Oil India की सालाना आय में ₹300-₹400 करोड़ तक का फायदा हो सकता है। ऐसे में ये शेयर मजबूती दिखा सकते हैं।, लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। डाउनस्ट्रीम कंपनियां जैसे HPCL, BPCL और Indian Oil के EBITDA पर हर 1 डॉलर की बढ़त ₹200-₹300 करोड़ तक का दबाव डाल सकती है। बढ़ती इनपुट कॉस्ट से पेंट, टायर और अन्य क्रूड-डेरिवेटिव आधारित कंपनियों के मार्जिन पर भी असर पड़ सकता है। अगर क्रूड में गैप-अप खुलता है, तो अपस्ट्रीम में मोमेंटम ट्रेड दिख सकता है, जबकि OMCs में दबाव संभव है।

26
Image Credit : Gemini

मेटल स्टॉक्स (Metal Stocks)

तनाव के दौर में अक्सर निवेशक सेफ हेवन की ओर भागते हैं, जिससे यूएस डॉलर मजबूत हो सकता है। मजबूत डॉलर आमतौर पर मेटल कीमतों के लिए निगेटिव होता है। हालांकि, फरवरी में निफ्टी मेटल इंडेक्स ने 8% की बढ़त दिखाई थी और टाटा स्टील, सेल (SAIL), वेदांता, अडानी एंटरप्राइजेस और Welspun Corp जैसे शेयरों में 10-15% की तेजी देखी गई थी। अगर डॉलर मजबूत होता है, तो इन शेयरों में मुनाफावसूली दिख सकती है।

Related Articles

Related image1
Holi 2026: शेयर बाजार कब खुलेगा और कब रहेगा बंद? जानें पूरी डेट लिस्ट
Related image2
Stock Market Crash में बड़ा मौका! ये 5 शेयर दे सकते हैं चौंकाने वाला रिटर्न
36
Image Credit : Gemini

ऑटो स्टॉक्स (Auto Stocks)

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया ने 1,05,000 ट्रकों के ऑर्डर पर रोक लगा दी है। इससे टाटा मोटर्स और महिंद्रा & महिंद्रा पर दबाव आ सकता है। M&M ने फरवरी में 35,000 स्कॉर्पियो पिक-अप्स का अब तक का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर बताया था, जबकि टाटा मोटर्स को 35,000 Yodha और 35,000 Ultra T.7 ट्रकों का बड़ा ऑर्डर मिला था। अगर यह डील टलती है, तो शॉर्ट-टर्म में सेंटीमेंट निगेटिव हो सकता है।

46
Image Credit : Getty

टूरिज्म एंड एविएशन स्टॉक्स (Tourism & Aviation Stocks)

ईरानी मिसाइल हमलों के बाद दुबई और अन्य मिडिल ईस्ट देशों में फ्लाइट कैंसलेशन और एयरस्पेस क्लोजर की खबरें हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dubai International Airport) दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में है और भारत इसका सबसे बड़ा सोर्स मार्केट है। इसका असर एविएशन और ट्रैवल शेयरों पर दिख सकता है। इंडिगो, स्पाइसजेट, इंडियन होटल्स, Yatra Online और Ixigo के स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। फरवरी में Ixigo और Yatra के शेयर 20% तक टूट चुके थे, अब ताजा घटनाक्रम से फिर दबाव बन सकता है।

56
Image Credit : Getty

गोल्ड स्टॉक्स (Gold Stocks)

तनाव बढ़ने पर सोना-चांदी में पैनिक बाइंग हो सकती है। सोना पहले ही रिकॉर्ड लेवल के करीब है। इससे गोल्ड फाइनेंस कंपनियां जैसे Manappuram Finance और Muthoot Finance फोकस में रहेंगी। ज्वेलरी कंपनियों Titan Company, Senco Gold और Kalyan Jewellers के स्टॉक्स भी चर्चा में रहेंगी, खासकर कल्याण ज्वेलर्स का मिडिल ईस्ट में बड़ा एक्सपोजर है।

66
Image Credit : Getty

Middle East Exposure वाले शेयर

मिडिल ईस्ट में प्रोजेक्ट्स रखने वाली कंपनियों पर खास नजर रहेगी। Larsen & Toubro, KEC International, Welspun Corp और Kalyan Jewellers जैसे शेयरों में उतार-चढ़ाव संभव है, क्योंकि क्षेत्र में ड्रोन हमलों और अस्थिरता की खबरें हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। इसमें दी गई किसी भी स्टॉक, सेक्टर या निवेश रणनीति को खरीदने या बेचने की सलाह के रूप में न लें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है और जियोपॉलिटिकल घटनाओं के कारण अस्थिरता (Volatility) बढ़ सकती है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
HDFC Bank New Locker Rules: अब सिर्फ चाबी से नहीं खुलेगा लॉकर! बैंक ने बदल दिए नियम
Recommended image2
April New Rules: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ये 5 जरूरी नियम, जान लें वरना होगा नुकसान
Recommended image3
Holi 2026: शेयर बाजार कब खुलेगा और कब रहेगा बंद? जानें पूरी डेट लिस्ट
Recommended image4
Stock Market Crash में बड़ा मौका! ये 5 शेयर दे सकते हैं चौंकाने वाला रिटर्न
Recommended image5
शेयर बाजार में हाहाकार: एक झटके में ₹5 लाख करोड़ साफ, आखिर बाजार में अचानक क्या हुआ?
Related Stories
Recommended image1
Holi 2026: शेयर बाजार कब खुलेगा और कब रहेगा बंद? जानें पूरी डेट लिस्ट
Recommended image2
Stock Market Crash में बड़ा मौका! ये 5 शेयर दे सकते हैं चौंकाने वाला रिटर्न
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved