MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • RBI का बड़ा ऐलान: 2026 की पहली पॉलिसी में रेपो रेट जस का तस, लोन सस्ते ही रहेंगे

RBI का बड़ा ऐलान: 2026 की पहली पॉलिसी में रेपो रेट जस का तस, लोन सस्ते ही रहेंगे

RBI MPC Meeting 2026 Updates: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने साल 2026 की पहली पॉलिसी मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ऐलान किया कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे 5.25% पर बरकरार रखा गया है। 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
| Updated : Feb 06 2026, 10:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

रेपो रेट क्यों नहीं बदला?

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि RBI इस समय मॉनेटरी इजिंग साइकिल (Monetary Easing Cycle) में है। अब तक केंद्रीय बैंक कुल 125 बेसिस पॉइंट (1.25%) की कटौती कर चुका है। इसका सीधा असर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI पर पड़ा है। ब्याज दरें पहले ही काफी नीचे आ चुकी हैं। RBI का मानना है कि अभी की दरें महंगाई को कंट्रोल करने और ग्रोथ को सपोर्ट करने दोनों के लिए सही हैं।

25
Image Credit : Getty

महंगाई पर राहत की खबर

रिजर्व बैंक के अनुसार, CPI इंफ्लेशन अक्टूबर 2025 में इस डेटा सीरीज के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी। यही वजह है कि RBI को फिलहाल ब्याज दर बढ़ाने की कोई जल्दी नहीं है। महंगाई काबू में है और आम आदमी पर दबाव कम हुआ है।

35
Image Credit : Asianet News

GDP ग्रोथ पर RBI का भरोसा बरकरार

आरबीआई के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष 7% से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ने की ओर है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। अब तक GDP ग्रोथ ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ा है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि Q1 (2026-27) के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.9% और Q2 (2026-27) के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7% किया गया है।

45
Image Credit : ANI

जीडीपी ग्रोथ को लेकर रिजर्व बैंक का भरोसा क्यों बढ़ा?

बजट में किए गए ग्रोथ-फ्रेंडली फैसले, भारत-EU FTA का पूरा होना, संभावित भारत-US ट्रेड डील और एक्सपोर्ट सेक्टर का मजबूत रहना..इसके सबसे बड़े कारण हैं। हालांकि, RBI ने यह भी चेतावनी दी कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन, ग्लोबल मार्केट वोलैटिलिटी और ट्रेड पैटर्न में बदलाव आगे चलकर जोखिम बन सकते हैं।

55
Image Credit : Asianet News

अगले साल भी मजबूत रहेगी आर्थिक गतिविधि

RBI के अनुसार, 2026 में भी आर्थिक गतिविधि अच्छी रहने की उम्मीद है। RBI ने कहा कि जलाशयों में पानी का स्तर बेहतर, रबी फसल की बुआई मजबूत, फसलों की स्थिति में सुधार, कॉरपोरेट सेक्टर का प्रदर्शन बेहतर और अनौपचारिक सेक्टर में लगातार मजबूती आई है। इन सबका असर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर पॉजिटिव रहेगा। RBI का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ग्लोबल दबावों के बावजूद मजबूत बनी हुई है। प्राइवेट कंजप्शन और इन्वेस्टमेंट ने ग्रोथ को सपोर्ट किया। एक्सपोर्ट पर दबाव रहा, क्योंकि इम्पोर्ट ज्यादा रहा। सर्विस सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग की वापसी से रियल GVA ग्रोथ 7.3% रहने का अनुमान है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rs 100 Hajj Note: इस 100 रुपए के नोट की कीमत 56 लाख! आपके घर में भी है क्या?
Recommended image2
Bitcoin Price Crash: डिजिटल करेंसी के बादशाह को जोर का झटका, एक्सपर्ट की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
Recommended image3
Rose Day 2026 पर ₹2,000 लगाकर ₹15,000 कैसे कमाएं? जानिए पूरा प्लान
Recommended image4
Gold Silver Price: गहना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 48 घंटे में सोना-चांदी 41 हजार तक सस्ता
Recommended image5
Rose Day 2026: गर्लफ्रेंड को देना है सबसे लग्जरी गुलाब? कीमत सुनकर पसीना आ जाएगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved