MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Post Office Monthly Income Scheme: 5 साल तक हर महीने 9250 Rs. की पक्की इनकम!

Post Office Monthly Income Scheme: 5 साल तक हर महीने 9250 Rs. की पक्की इनकम!

आज के AI के दौर में नौकरी की कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम में कुछ लाख रुपये लगाकर आप हर महीने ₹9,250 की पक्की इनकम पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Feb 21 2026, 03:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty
जो लोग हर महीने एक फिक्स्ड इनकम चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) एक बेहतरीन ऑप्शन है। फिलहाल इस स्कीम पर 7.40% सालाना ब्याज मिल रहा है। केंद्र सरकार हर तीन महीने में इस ब्याज दर की समीक्षा करती है और इसे जरूरत के हिसाब से घटा या बढ़ा सकती है।
26
Image Credit : Gemini AI
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप कम से कम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट में आप ज्यादा से ज्यादा ₹9 लाख तक जमा कर सकते हैं। वहीं, जॉइंट अकाउंट में अधिकतम ₹15 लाख तक निवेश करने की छूट है। ब्याज का पैसा हर महीने सीधे आपके बैंक खाते में जमा हो जाता है, जो एक तरह से पेंशन जैसी रेगुलर इनकम देता है।
36
Image Credit : Getty
यह स्कीम 5 साल की है। अकाउंट खोलने की तारीख से लेकर पांच साल पूरे होने तक आपको हर महीने ब्याज का पैसा मिलता है। मैच्योरिटी पूरी होने पर, आपको अपनी जमा की हुई पूरी मूल रकम वापस मिल जाती है। इसका मतलब है कि आपका निवेश भी सुरक्षित रहता है और ब्याज भी लगातार मिलता है। यह एक सरकारी गारंटी वाली स्कीम है, इसलिए इसमें कोई रिस्क नहीं है।
46
Image Credit : Google
आपको मिलने वाला ब्याज आपके निवेश पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, अगर आप ₹4 लाख का निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने लगभग ₹2,467 मिलेंगे। वहीं, सिंगल अकाउंट की अधिकतम सीमा यानी ₹9 लाख का निवेश करने पर आपको हर महीने करीब ₹5,550 का ब्याज मिलेगा। यह पूरा कैलकुलेशन 7.40% की ब्याज दर के आधार पर किया गया है।
56
Image Credit : India post
अगर आप जॉइंट अकाउंट खोलकर अधिकतम ₹15 लाख का निवेश करते हैं, तो 7.40% की ब्याज दर के हिसाब से आपको हर महीने लगभग ₹9,250 की इनकम होगी। यह रकम लगभग ₹10,000 के करीब है। पति-पत्नी या कोई भी दो वयस्क मिलकर यह खाता खोल सकते हैं और इस अधिकतम सीमा का फायदा उठा सकते हैं। पांच साल तक हर महीने यह पैसा मिलेगा और अवधि पूरी होने पर आपके ₹15 लाख भी वापस आ जाएंगे।
66
Image Credit : Getty
यह स्कीम रिटायर्ड कर्मचारियों, सुरक्षित निवेश चाहने वालों और हर महीने फिक्स्ड इनकम की जरूरत रखने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। जो लोग शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे निवेश से दूर रहना चाहते हैं, उनके लिए POMIS (मासिक आय योजना) एक सही चॉइस है। निवेश की सुरक्षा के साथ-साथ स्थिर आय देना ही इस योजना की खासियत है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Family Budget: 2.1 करोड़ की सालाना कमाई को मैनेज करने कपल ने बनाया 50-50 फॉर्मूला
Recommended image2
Business Idea for Women: घर बैठे सिल्वर ज्वैलरी डिजाइन करें, कमाएं 50k तक महीना!
Recommended image3
Reliance Share Target: रॉकेट की स्पीड से भागेगा रिलायंस शेयर? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिक
Recommended image4
Fake Loan Alert! आपके नाम तो नहीं चल रहा कोई छुपा लोन? सिर्फ 2 मिनट में ऐसे चेक करें
Recommended image5
New Business Idea: सिर्फ 3 लाख निवेश और हर महीने 3 लाख की कमाई, जानिए कैसे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved