MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Gold-Silver Crash: ₹25,000 सस्ता हुआ सोना, ₹1.5 लाख टूटी चांदी! ये मौका या गिरावट अभी बाकी?

Gold-Silver Crash: ₹25,000 सस्ता हुआ सोना, ₹1.5 लाख टूटी चांदी! ये मौका या गिरावट अभी बाकी?

Gold-Silve Price Today: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। पिछले कुछ महीनों से आसमान छू रही कीमतों में अब बड़ी गिरावट आ चुकी है, लेकिन गोल्ड--सिल्वर अभी खरीदना चाहिए या थोड़ा और रुकना बेहतर है? आइए जानते हैं.. 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 09 2026, 03:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : ChatGPT

सोने का आज का रेट

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज गुरुवार को मार्केट में हलचल तेज है। ईरान-अमेरिका और इजराइल में चल रही टेंशन के बीच 24 कैरेट सोना (Gold) अब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज इसमें ₹1,000 की गिरावट आई है।

26
Image Credit : Gemini

सोना 2 महीने में ₹25,000 तक सस्ता

इस साल के रिकॉर्ड स्तर (All Time High) से आज के रेट की तुलना करें, तो फर्क साफ नजर आता है। 29 जनवरी 2026 को सोने ने ₹1.76 लाख का अपना सबसे हाई लेवल छुआ था, लेकिन आज यह अपने उसी टॉप लेवल से करीब ₹25,000 तक सस्ता हो चुका है।

Related Articles

Related image1
Now Playing
Gold Silver Price Today : सोने चांदी के रेट्स में भारी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव
Related image2
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, जानें देश के प्रमुख शहर का लेटेस्ट भाव
36
Image Credit : AI Generated

चांदी की आज की कीमत

IBJA के अनुसार, बुधवार, 8 अप्रैल को गोल्ड ₹1.51 लाख पर था। चांदी (Silver) में भी बड़ी गिरावट आई है। आज एक किलो चांदी ₹9,000 सस्ती हो गई है और इसकी कीमत अब ₹2.35 लाख है।

46
Image Credit : AI Generated

चांदी में ₹1.50 लाख तक की बड़ी गिरावट

चांदी की कहानी तो और भी हैरान करने वाली है। जनवरी में चांदी ₹3.86 लाख के रिकॉर्ड लेवल पर थी, जो अब गिरकर ₹2.35 लाख पर आ गई है। यानी चांदी खरीदने वालों को अब प्रति किलो ₹1.51 लाख का बंपर फायदा मिल रहा है। चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

56
Image Credit : Getty

सोने-चांदी के दाम क्यों अचानक गिरने लगे?

साल की शुरुआत में जो कीमतें रॉकेट बनी हुई थीं, उनके नीचे आने की दो बड़ी वजहें हैं। पहली मुनाफावसूली, जिन लोगों ने कम दाम में सोना खरीदा था, वे अब ऊंचे दाम पर उसे बेचकर अपना मुनाफा जेब में डाल रहे हैं, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ी और रेट गिरे। दूसरी सबसे बड़ी वजह ईरान जंग का असर है। दुनिया के हालातों और ग्लोबल मार्केट में चल रही उथल-पुथल की वजह से सोने-चांदी की चाल सुस्त हुई है।

66
Image Credit : Getty

सोना-चांदी अभी खरीदें या और रुकें?

बाजार के जानकारों का कहना है कि रिकॉर्ड स्तर से ₹25,000 की गिरावट निवेश का एक गोल्डन चांस हो सकता है। हालांकि, बाजार अभी थोड़ा और ऊपर-नीचे हो सकता है, इसलिए सारा पैसा एक साथ लगाने के बजाय किश्तों में खरीदना ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ आप तक जानकारी पहुंचाना है। सोने और चांदी की कीमतें बाजार के उतार-चढ़ाव, वैश्विक स्थितियों और स्थानीय टैक्स के आधार पर हर शहर में अलग-अलग हो सकती हैं। ऊपर दिए गए आंकड़े इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आधारित हैं, जिनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। किसी भी निवेश करने या खरीदारी करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और लोकल ज्वेलरी शोरूम पर जाकर सटीक भाव कंफर्म करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
सोने का भाव
चांदी का भाव
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
₹2000 बचाकर पाएं ₹1.43 लाख: पोस्ट ऑफिस की लखपति बनाने वाली धांसू स्कीम
Recommended image2
Ola Electric Share ने बनाया मालामाल! दो दिन में 20% की जोरदार तेजी, खरीदने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की चेतावनी
Recommended image3
Google Pay Pocket Money: क्या गूगल पे का 'पॉकेट मनी' फीचर एक स्कैम है? जानें बच्चों के लिए GPay के इस फीचर का सच
Recommended image4
Personal Loan लेने जा रहे हैं? बैंक की 'EMI वाली चाल' में न फंसें, पहले ये लिस्ट देख लें वरना होगा बड़ा नुकसान!
Recommended image5
Stocks to Buy: बाजार की सुस्ती में 'जैकपॉट' बनेंगे ये 5 शेयर! दे सकते हैं 62% का जोरदार रिटर्न
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
Gold Silver Price Today : सोने चांदी के रेट्स में भारी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव
Recommended image2
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, जानें देश के प्रमुख शहर का लेटेस्ट भाव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved