PM Modi Israel Visit: भारत-इजरायल डील से इन 5 स्टॉक्स में आ सकती है रॉकेट जैसी तेजी?
Top 5 PSU Stocks in Focus: पीएम मोदी आज, बुधवार से दो दिवसीय इजराइल दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और इजराइल के बीच कई अहम डिफेंस डील हो सकती है। इस दौरे से पहले दोनों देशों ने खास MoU साइन किए हैं। जिसके बाद 5 PSU स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं।

Cochin Shipyard Share
कोचिन शिपराय्ड बड़े युद्धपोत और नौसेना से जुड़े जहाज बनाने का काम करती है। अगर भारत अपनी नेवी को और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम तेज करता है और इजराइल के साथ समुद्री टेक्नोलॉजी पर काम बढ़ता है, तो इस कंपनी को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नेवी से जुड़े प्रोजेक्ट्स का सीधा फायदा शिपबिल्डिंग कंपनियों को मिलता है।
HAL Share
HAL (Hindustan Aeronautics Ltd) भारत की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी है। फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और एयर डिफेंस से जुड़े सिस्टम बनाने में इसका लंबा अनुभव है। अगर भारत और इजराइल मिलकर नए एयर सिस्टम या अपग्रेड प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो HAL को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। पहले भी इजराइल और कई देशों के बड़े एयर डिफेंस प्रोजेक्ट इसी कंपनी के पास आ चुके हैं। सरकारी सपोर्ट और मजबूत ऑर्डर बुक इसे डिफेंस सेक्टर का बड़ा खिलाड़ी बनाते हैं।
BEL Share
भारत इलेक्ट्रॉनिग लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) रडार, सर्विलांस और कम्युनिकेशन सिस्टम पर काम करती है। इजराइल इलेक्ट्रॉनिक डिफेंस और निगरानी तकनीक में आगे माना जाता है। अगर दोनों देश इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हैं, तो इस कंपनी को नई तकनीक और बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में इसकी मजबूत पकड़ इसे फोकस में रखती है।
MTAR Technologies Share
MTAR टेक्नोलॉजीज हाई-टेक मशीनिंग और सटीक पार्ट्स बनाने में एक्सपर्ट है। एयरोस्पेस और डिफेंस प्रोजेक्ट्स में इसकी अहम भूमिका रहती है। अगर भारत में एडवांस हथियार या सिस्टम का निर्माण बढ़ता है, तो ऐसे सप्लायर कंपनियों को काम मिलता है। इसलिए MTAR जैसी कंपनियां बड़े बदलाव में छुपा हुआ फायदा उठा सकती हैं। यह स्टॉक अक्सर शांत रहता है, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट में अहम कड़ी साबित हो सकता है।
Bharat Forge Share
भारत फोर्ज ने पिछले कुछ सालों में डिफेंस सेक्टर में तेजी से पहचान बनाई है। कंपनी तोप सिस्टम और सैन्य उपकरण बनाने पर काम कर रही है। इसका इजरायली पार्टनर के साथ पहले से जॉइंट वेंचर है, जहां एडवांस वेपन सिस्टम पर काम चल रहा है। अगर नई घोषणाएं होती हैं, तो इस साझेदारी को और मजबूती मिल सकती है। प्राइवेट सेक्टर में डिफेंस की रेस में यह कंपनी आगे मानी जाती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दिए गए आंकड़े और स्टॉक्स के नाम निवेश की सलाह नहीं हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने या निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

