• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 5 LAKH करोड़ 1 झटके में स्वाहा, 2522 Stock ने डुबोई निवेशकों की गाढ़ी कमाई

5 LAKH करोड़ 1 झटके में स्वाहा, 2522 Stock ने डुबोई निवेशकों की गाढ़ी कमाई

Stock Market Updates: 20 मई को शेयर बाजार में भारी गिरावट दिखी। सेंसेक्स 873 जबकि निफ्टी 261 अंक लुढ़क कर बंद हुए। चौतरफा बिकवाली की वजह से Nifty के 13 सेक्टोरल इंडेक्स रेड जोन में बंद हुए। इस दौरान निवेशकों के 5.35 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

Ganesh Mishra | Published : May 20 2025, 07:16 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
इन 3 सेक्टर्स में रही सबसे ज्यादा गिरावट
Image Credit : freepik

इन 3 सेक्टर्स में रही सबसे ज्यादा गिरावट

20 मई को निवेशकों ने शेयर बाजार में जमकर बिकवाली की। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और FMCG सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली।

28
438.32 लाख करोड़ रुपए रह गया BSE का कुल मार्केट कैप
Image Credit : DCStudio@freepik

438.32 लाख करोड़ रुपए रह गया BSE का कुल मार्केट कैप

चौतरफा बिकवाली के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 20 मई को 438.32 लाख करोड़ रुपए रह गया। इससे पहले 19 मई को ये 443.67 लाख करोड़ था।

Related Articles

हर शेयर पर ₹60 का प्रॉफिट, खुलते ही धूम मचा रहा ये IPO
हर शेयर पर ₹60 का प्रॉफिट, खुलते ही धूम मचा रहा ये IPO
मिसाइल की स्पीड से दौड़ा Pharma Stock, इन 10 शेयर ने भी कराई जमके कमाई
मिसाइल की स्पीड से दौड़ा Pharma Stock, इन 10 शेयर ने भी कराई जमके कमाई
38
1 झटके में निवेशकों के 5.35 लाख करोड़ रुपए डूबे
Image Credit : Gemini

1 झटके में निवेशकों के 5.35 लाख करोड़ रुपए डूबे

यानी मंगलवार को कुछ घंटों में ही निवेशकों की संपत्ति 5.35 लाख करोड़ रुपए कम हो गई।

48
सेंसेक्स के 30 में से 27 स्टॉक लाल निशान पर
Image Credit : Gemini

सेंसेक्स के 30 में से 27 स्टॉक लाल निशान पर

BSE सेंसेक्स के 30 में 27 शेयर लाल निशान पर क्लोज हुए। इस दौरान Eternal के स्टॉक में सबसे ज्यादा 4.24% की गिरावट दर्ज की गई।

58
इन स्टॉक्स में भी भारी गिरावट
Image Credit : freepik@kroshka__nastya

इन स्टॉक्स में भी भारी गिरावट

इसके अलावा मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और पावरग्रिड के शेयरों में 1.92% से लेकर 2.76 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

68
Sensex के 3 शेयरों में ही दिखी तेजी
Image Credit : Freepik@standret

Sensex के 3 शेयरों में ही दिखी तेजी

सेंसेक्स के तीन शेयर ही तेजी पर बंद हुए। इनमें सबसे ज्यादा 1.27% की बढ़त टाटा स्टील में रही। इसके अलावा इन्फोसिस 0.23% और ITC 0.07% शामिल है।

78
4104 में से 2522 शेयर गिरावट पर बंद
Image Credit : Freepik@CreativeDesign786

4104 में से 2522 शेयर गिरावट पर बंद

20 मई को सेंसेक्स में कुल 4104 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2522 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, 1448 शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। 134 शेयर फ्लैट रहे।

88
29 शेयरों ने बनाया 52 हफ्तों का नया Low
Image Credit : Freepik@FrolopiatonPalm

29 शेयरों ने बनाया 52 हफ्तों का नया Low

कारोबार के दौरान 82 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने अपना 52 वीक नया हाइएस्ट लेवल बनाया। वहीं, 29 शेयर न्यू 52 वीक लो पर पहुंच गए।

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
स्टॉक मार्केट
 
Recommended Stories
Top Stories