Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • PM Kisan : ये 5 काम भूल गए? तो भूल जाइए ₹2000 की 20वीं किस्त

PM Kisan : ये 5 काम भूल गए? तो भूल जाइए ₹2000 की 20वीं किस्त

PM Kisan 20th Installment : देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान की 20वीं किस्त का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जून अंत में पैसे आने की उम्मीद है। लेकिन इस बार कई ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में 2,000 रुपए की ये राहत नहीं आएगी। आइए जानते हैं क्यों?

Satyam Bhardwaj | Published : Jun 09 2025, 03:29 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
1. eKYC नहीं है तो पैसा नहीं आएगा
Image Credit : Gemini

1. eKYC नहीं है तो पैसा नहीं आएगा

सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने अब तक e-KYC पूरी नहीं की, उन्हें इस बार की किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। पीएम किसान पोर्टल पर OTP या बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC अनिवार्य है।

25
2. जमीन का वैरिफिकेशन अनिवार्य
Image Credit : Gemini

2. जमीन का वैरिफिकेशन अनिवार्य

अगर आपकी जमीन-खेती से जुड़े डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन नहीं हुआ है, तो आपका नाम PM किसान की बेनिफिशियरी लिस्ट से हट सकता है। हर राज्य सरकार ज़मीन के दस्तावेज की जांच कर रही है।

Related Articles

PM Kisan: कब आ रही 20वीं किस्त, अटक जाएगा इन किसानों का पैसा!
PM Kisan: कब आ रही 20वीं किस्त, अटक जाएगा इन किसानों का पैसा!
PM Kisan पर बड़ा अपडेट, सिर्फ इन किसानों के खाते में आएगा 20वीं किस्त का पैसा
PM Kisan पर बड़ा अपडेट, सिर्फ इन किसानों के खाते में आएगा 20वीं किस्त का पैसा
35
3. बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है?
Image Credit : Gemini

3. बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है?

अगर आपका बैंक अकाउंट, आपके आधार नंबर से लिंक नहीं है तो भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त अटक सकती है। पहले भी इसी वजह से कई किसानों के खाते फेल हो चुके हैं। ऐसे में फटाफट जाकर आधार को बैंक खाते से लिंक करा लीजिए।

45
4. गलत जानकारी वालों को नहीं मिलेगा पैसा
Image Credit : iSTOCK

4. गलत जानकारी वालों को नहीं मिलेगा पैसा

जिन किसानों ने पीएम किसान के लिए आवेदन करते वक्त गलत दस्तावेज, जाली आधार या झूठी जमीन जानकारी दी है, उनका लाभ सीधे रोक दिया जाएगा। सरकार ने ऐसे मामलों पर सख्ती शुरू कर दी है।

55
5. अगर पात्र नहीं हैं तो
Image Credit : iStock

5. अगर पात्र नहीं हैं तो

पीएम किसान योजना के तहत उन किसानों को किस्त मिलती है, जो इसके लिए पात्र हैं। जबकि, ऐसे किसान जो अपात्र हैं या गलत तरीके से इस योजना में जुड़ गए हैं। जांच में ऐसे किसानों का आवेदन रद्द कर दिया जाता है। इसलिए योजना से अगर आप गलत तरीके से जुड़े हैं तो पहले ही अपना नाम विड्राल कर लें। वरना बाद में दिक्कतें हो सकती हैं।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
यूटिलिटी न्यूज
व्यापार समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories