अंबानी की 1 मिनट की कमाई में खरीद सकते हैं ये 7 लग्जरी आइटम्स!
Mukesh Ambani Per Minute Income : मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी हर दिन की कमाई ही काफी ज्यादा है। क्या आपने कभी सोचा है कि अंबानी 1 मिनट में जितना कमाते हैं, उससे क्या-क्या खरीदा जा सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ
भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी हैं। अप्रैल 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 96.7 अरब डॉलर है यानी 8 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। वो दुनिया के 12वें सबसे अमीर इंसान हैं।
मुकेश अंबानी हर दिन कितना कमाते हैं
आंकड़ों और रिपोर्ट्स के आधार पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की हर दिन की इनकम करीब 163 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से उनकी हर घंटे की कमाई 6.79 करोड़ और हर मिनट करीब 11.3 लाख (₹11,30,000) रुपए है।
अंबानी की 1 मिनट की कमाई में क्या-क्या खरीद सकते हैं
- iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपए है, इस हिसाब से अंबानी के एक मिनट की कमाई में करीब 8 आईफोन आ जाएंगे।
- Royal Enfield Classic 350, जिसकी ऑन रोड प्राइस 1.65 लाख रुपए है। इस हिसाब से करीब 7 बाइक
- Thailand फैमिली ट्रिप का खर्च मान लीजिए 1 लाख रुपए आएगा, इस हिसाब से 11 लोग इस ट्रिप को पूरा कर सकते हैं।
- Apple MacBook Air M3, जिसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपए है, अंबानी की 1 मिनट की सैलरी में 8 लैपटॉप्स आ सकते हैं।
- Indigo फ्लाइट टिकट (दिल्ली से मुंबई) 4,000 रुपए यानी करीब 282 टिकट्स
- 1 ग्राम सोना- 22 कैरेट 8,200 के हिसाब से 137 ग्राम गोल्ड
- Zomato पर पिज्जा ऑर्डर मिनिमम 200 रुपए के हिसाब से 5,650 पिज्जा
अंबानी के एक दिन की कमाई में क्या खरीद सकते हैं
अंबानी के 1 दिन की कमाई 163 करोड़ रुपए है। इसमें 3-4 प्राइवेट जेट, एक छोटा सा प्राइवेट आइलैंड, मुंबई के किसी पॉश इलाके में एक अपार्टमेंट टावर, कई लग्जरी कारें खरीदी जा सकती है।
अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल
मुंबई के अंबानी का घर एंटीलिया बेहद आलीशान है। जिसकी कीमत करीब ₹15,000 करोड़ है। इसमें 49 कमरे, मंदिर, स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, थिएटर और स्नोफाल वाला रूम तक है। यह घर न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया के सबसे महंगे घरों में आता है।