Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Best Stocks to Buy: इन 5 स्टॉक्स में है लखपति-करोड़पति बनाने का दम

Best Stocks to Buy: इन 5 स्टॉक्स में है लखपति-करोड़पति बनाने का दम

Best Fundamental Stocks to Buy : 11 जून को शेयर बाजार ने जोश के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त है। PSU बैंक के स्टॉक्स में गिरावट है। ब्रोकरेज हाउसेस ने 5 ऐसे स्टॉक्स चुने हैं, जो आने वाले एक साल में दमदार रिटर्न दे सकते हैं। 

Satyam Bhardwaj | Updated : Jun 11 2025, 09:49 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
1. ICICI Bank Share Price Target
Image Credit : Gemini

1. ICICI Bank Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ICICI बैंक को BUY की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1,650 रुपए दिया है, जो करंट प्राइस से करीब 16% ज्यादा है। यह शेयर अपने 52 वीक हाई 1,471 रुपए और लो 1099.55 रुपए के बीच ट्रेड करर रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि यह शेयर अगले एक साल में तगड़ी छलांग मार सकता है।

25
2. Mahindra & Mahindra Share Price Target
Image Credit : Gemini

2. Mahindra & Mahindra Share Price Target

मोतीलाल ओसवाल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर का टारगेट प्राइस एक साल के लिए 3,482 रुपए दिया है, जो करंट प्राइस से करीब 13% ज्यादा है। इसका 52 वीक हाई 3,276 रुपए और लो 2,360 रुपए है। कंपनी की EV और ट्रैक्टर सेगमेंट में पकड़ मजबूत है, जो निवेशकों को लुभा सकती है।

Related Articles

1 लाख से 80 करोड़: शेयर बाजार ने इस आदमी को बना दिया करोड़ों का मालिक
1 लाख से 80 करोड़: शेयर बाजार ने इस आदमी को बना दिया करोड़ों का मालिक
Tata Motors Share : रफ्तार कम, रिस्क ज्यादा? शेयर पर ब्रोकरेज ने लगाया ब्रेक
Tata Motors Share : रफ्तार कम, रिस्क ज्यादा? शेयर पर ब्रोकरेज ने लगाया ब्रेक
35
3. Radico Khaitan Share Price Target
Image Credit : Gemini

3. Radico Khaitan Share Price Target

मोतीलाल ओसवाल Radico Khaitan पर भी बुलिश हैं, जो देश की प्रमुख शराब कंपनियों में से एक है। इसके शेयर का टारगेट प्राइस 3,000 रुपए दिया है, जो करंट प्राइस से करीब 13% तक ज्यादा है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस सेक्टर में स्थिर मांग और कंपनी की ब्रांड वैल्यू इसे आगे ले जाएगी।

45
4. Time Technoplast Share Price Target
Image Credit : Gemini

4. Time Technoplast Share Price Target

मोतीलाल ओसवाल ने Time Technoplast के शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है। इसका टारगेट 578 रुपए तय किया है, जो करंट प्राइस से करीब 40% ज्यादा है। ये कंपनी इंडस्ट्रियल पैकेजिंग और स्पेशलिटी प्रोडक्ट्स बनाती है। FY27 की अनुमानित कमाई के अनुसार इसे 22x P/E रेशियो पर टारगेट मिला है। इसका 52 वीक हाई 513 रुपए और लो 281 रुपए है। कंपनी में 18% हिस्सेदारी रीटेल निवेशकों की है।

55
5. Mishra Dhatu Nigam (MIDHANI) Share Price Target
Image Credit : Gemini

5. Mishra Dhatu Nigam (MIDHANI) Share Price Target

ICICI डायरेक्ट ने मिश्र धातु निगम लिमिटेड यानी मिधानी के शेयर को डिफेंस सेक्टर का छुपा रुस्तम माना है और इसका टारगेट प्राइस 530 रुपए बताया है, जो करंट प्राइस से करीब 26% ज्यादा है। यह सरकारी कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस और एनर्जी सेक्टर के लिए सुपर एलॉय, टाइटेनियम एलॉय जैसे स्ट्रैटिजिक मटेरियल बनाती है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह स्टॉक अगले 12 महीनों में तगड़ा रिटर्न दे सकता है। इसका 52 वीक हाई 547 रुपए और लो 217 रुपए है।

डिस्‍क्‍लेमर: किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
 
Recommended Stories
Top Stories