Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • रिस्क या रिवॉर्ड? अनिल अंबानी के स्टॉक्स में अब दांव लगाने से पहले हो जाएं अलर्ट

रिस्क या रिवॉर्ड? अनिल अंबानी के स्टॉक्स में अब दांव लगाने से पहले हो जाएं अलर्ट

Anil Ambani Stocks: अनिल अंबानी एक बार फिर चर्चा में हैं, वजह उनकी कंपनी के दो शेयर हैं, जो पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ रिटर्न दे रहे हैं। पहला Reliance Infra और दूसरा Reliance Power...जानिए दोनों शेयरों में तेजी क्यों आ रही है और चल क्या रहा है?

Satyam Bhardwaj | Published : Jun 11 2025, 01:01 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
अनिल अंबानी का कमबैक?
Image Credit : Getty

अनिल अंबानी का कमबैक?

एक समय था जब अनिल अंबानी का नाम देश के सबसे अमीर लोगों में गिना जाता था। 2008 में वो दुनिया के छठे सबसे रईस इंसान थे। फिर सब कुछ बदल गया, कर्ज, कोर्ट, कंपनीज डूब गईं और लोग कहने लगे कि अब गेम ओवर है। लेकिन जून 2025 की गर्मी में अनिल अंबानी फिर से चर्चा में हैं और इस बार पॉजिटिव वजहों से। उनकी कंपनी के दो शेयर लगातार धमाल मचा रहे हैं।

25
Reliance Infra की वापसी का सीक्रेट क्या है?
Image Credit : DCStudio@freepik

Reliance Infra की वापसी का सीक्रेट क्या है?

1. कोर्ट से मिली राहत- कंपनी के खिलाफ चल रही इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया पर NCLAT ने रोक लगा दी।

2. पुराना कर्ज चुका दिया- ₹92 करोड़ से ज्यादा का बकाया चुका दिया गया।

3. बड़ा डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट मिला- ₹5000 करोड़ का एयरक्राफ्ट अपग्रेड प्रोजेक्ट, पहली प्राइवेट कंपनी जिसे ये काम मिला।

4. बिजनेस में फायदा- पिछली तिमाही में जहां घाटा था, अब ₹4,387 करोड़ का मुनाफा हुआ है।

Related Articles

Tata Motors Share : रफ्तार कम, रिस्क ज्यादा? शेयर पर ब्रोकरेज ने लगाया ब्रेक
Tata Motors Share : रफ्तार कम, रिस्क ज्यादा? शेयर पर ब्रोकरेज ने लगाया ब्रेक
RattanIndia Power: कहां तक जाएगा रतनइंडिया पावर स्टॉक, जानिए टारगेट प्राइस
RattanIndia Power: कहां तक जाएगा रतनइंडिया पावर स्टॉक, जानिए टारगेट प्राइस
35
Reliance Power में कहां से आई पॉवर?
Image Credit : freepik

Reliance Power में कहां से आई पॉवर?

25 साल की सोलर डील- SECI के साथ 930 MW सोलर और बैटरी स्टोरेज का कॉन्ट्रैक्ट।

नई पार्टनरशिप- SJVN और भूटान की Druk Holdings के साथ भी प्रोजेक्ट्स।

₹126 करोड़ का तिमाही प्रॉफिट- पिछले साल का घाटा अब फायदे में बदला।

टेक्निकल चार्ट में भी जोश- RSI, MACD जैसे सारे इंडिकेटर पॉजिटिव सिग्नल दे रहे हैं।

45
रिलायंस पॉवर और इंफ्रा के शेयरों ने भरी उड़ान
Image Credit : freepik

रिलायंस पॉवर और इंफ्रा के शेयरों ने भरी उड़ान

जून 2025 में Reliance Infra और Reliance Power के शेयर 22% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। पिछले 1 साल में इन स्टॉक्स ने 173% और 141% तक का रिटर्न दिया है। कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स को लग सकता है ये सिर्फ टेक्निकल रैली है लेकिन कुछ कहते हैं कि ये 'वापसी का ट्रेलर' है। बुधवार, 11 जून को रिलायंस पावर का शेयर दोपहर 12.30 बजे तक करीब 2% बढ़कर 72.59 रुपए पर कारोबार कर रहा है, जबकि रिलायंस इंफ्रा का शेयर 405.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

55
RPower और Reliance Infra शेयर Buy करें या नहीं?
Image Credit : Freepik

RPower और Reliance Infra शेयर Buy करें या नहीं?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों ही कंपनियों के शेयर ओवरबॉट जोन में हैं यानी बहुत तेजी से चढ़े हैं, तो मुनाफावसूली भी आ सकती है। अनिल अंबानी की वापसी तभी टिकेगी जब बिजनेस में ट्रांसपेरेंसी रहे, लोन समय पर चुकाए जाएं और प्रोजेक्ट्स सही टाइम पर पूरे हों। इसलिए शेयरों पर नजर रखें और मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही निवेश करें।

डिस्‍क्‍लेमर: किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
 
Recommended Stories
Top Stories