अंबानी फैमिली हर दिन कितना खर्च करती है?
Ambani Family Expenses Per Day : क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे रईस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की फैमिली का हर दिन का खर्च कितना है? शायद ही इसका जवाब आपके पास होगा लेकिन चलिए आज हम आपको बताते हैं अंबानी फैमिली के कुल खर्चें...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
अंबानी फैमिली कहां-कहां खर्च करती है
मुकेश अंबानी की फैमिली लाइफस्टाइल, ट्रैवल, सिक्योरिटी, प्राइवेट जेट्स पर खर्च करती है। उनके घर एंटीलिया और पर्सनल खर्चे ही करोड़ों रुपए हैं। इनमें बिजनेस ऑपरेशंस के खर्च शामिल नहीं है, वो अलग से होता है।
कहां कितना खर्च करती है अंबानी फैमिली
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, एंटीलिया में स्टाफ की सैलरी 1.50 लाख से 2 लाख रुपए है। करीब 600 स्टाफ काम करते हैं। इस तरह स्टाफ की कुल सैलरी 12 करोड़ के आसपास बनती है, जबकि मेंटेनेंस के मिलाकर कुल खर्च 15-20 करोड़ महीने का हो सकता है। इसके अलावा फूड, इंटरनेशनल शेफ्स, डेली पार्टीज का ख्राच 1 से 2 करोड़ महीने का हो सकता है। अनुमान है कि फैमिली क्लोदिंग एंड ज्वैलरी पर 3 से 5 करोड़ महीने का खर्च आता है।
अंबानी फैमिली का ट्रैवल खर्च
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी फैमिली के पास जो प्राइवेट जेट्स हैं, उनके मेंटेनेंस और ट्रैवल का मंथली खर्च 5 से 10 करोड़ तक पहुंच जाता है। इसके अलावा फैमिली मेंबर्स की ट्रिप्स, बिजनेस ट्रैवल और इंटरनेशनल विज़िट्स का बजट अलग होता है।
अंबानी फैमिली के फंक्शन, गेस्ट, सिक्योरिटी का खर्च
अनुमान के मुताबिक, अंबानी फैमिली के सिक्योरिटी एक्सपेंडिचर में 2 से 3 करोड़ महीना, किसी भी पार्टी का बजट 50 लाख से 10 करोड़ तक होता है। कुछ पार्टीज के लिए तो इंटरनेसनल इवेंट प्लानर्स भी हायर किए जाते हैं।
अंबानी फैमिली हर दिन कितना खर्च करती है
अनुमान के मुताबिक, अंबानी फैमिली का मंथली खर्च 30 से 60 करोड़ रुपए तक हो सकता है। ये सिर्फ पर्सनल खर्च हैं, बिजनेस ऑपरेशंस के खर्च अलग हैं। इस अनुमान को सटीक माना जाए तो मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फैमिली हर दिन 1 से 2 करोड़ रुपए आराम से खर्च करती है। ये खर्चे ज्यादा भी हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: अंबानी परिवार की संपत्ति इतनी ज्यादा है कि उनके डेली और मंथली खर्च की जानकारी आसानी से उपलब्ध नहीं है। यहां दी गई जानकारी कुछ रिपोर्ट्स और अनुमान के आधार पर हैं।