MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • LPG Big Alert: 1 मई से बदलेगा सिलेंडर बुकिंग का तरीका, बिना इस कोड नहीं मिलेगी डिलीवरी!

LPG Big Alert: 1 मई से बदलेगा सिलेंडर बुकिंग का तरीका, बिना इस कोड नहीं मिलेगी डिलीवरी!

LPG Cylinder New Rules: ईरान जंग की वजह से रसोई गैस की समस्याओं से बीच आपके लिए बड़ी खबर है। 1 मई 2026 से गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। इसमें बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक शामिल हैं। जानिए एलपीजी को लेकर कौन-कौन से बड़े बदलाव हो सकते हैं

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 28 2026, 11:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

बिना कोड नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

रिपोर्ट्स के मुताबिक IOC (Indian Oil Corporation), BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited) और HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) नए नियमों पर चर्चा कर रही हैं। माना जा रहा है कि मई में कभी भी घोषणा हो सकती है, जिससे मौजूदा बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम पूरी तरह बदल सकता है। सबसे बड़ा बदलाव डिलीवरी सिस्टम में देखने को मिल सकता है। अब OTP या DAC (Delivery Authentication Code) आधारित डिलीवरी को पूरी तरह अनिवार्य किया जा सकता है। मतलब साफ है कि बिना कोड बताए डिलीवरी बॉय सिलेंडर नहीं देगा। यह कदम गैस की चोरी और गलत सप्लाई रोकने के लिए उठाया जा रहा है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो उसे तुरंत अपनी गैस एजेंसी से जुड़वा लें।

25
Image Credit : Getty

सिलेंडर बुकिंग गैप में भी हो सकता है बदलाव

अभी शहरी इलाकों में एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरे के लिए 25 दिन का इंतजार करना पड़ता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह सीमा 45 दिन तक है। अब कंपनियां इस लॉक-इन पीरियड में बदलाव कर सकती हैं। इसे या तो बढ़ाया जा सकता है या नए तरीके से लागू किया जा सकता है।

Related Articles

Related image1
LPG Price Hike News: 1 मई से और महंगा होगा LPG? आज ही जान लें ये नए नियम
Related image2
Indane और HP Gas के नाम पर चल रही ये 5 फर्जी वेबसाइट्स, LPG बुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना पछताएंगे!
35
Image Credit : Getty

LPG की कीमतें बदल सकती हैं

ईरान जंग की वजह से पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें काफी बढ़ी हैं। अप्रैल में ही 19 किलो वाले सिलेंडर पर करीब ₹218 तक की बढ़ोत्तरी देखी गई थी। 1 मई को तेल कंपनियां (IOC, BPCL, HPCL) नए रेट्स जारी करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में भी कुछ फेरबदल हो सकता है।

45
Image Credit : Getty

LPG कनेक्शन कटने का डर, 3 महीने की डेडलाइन

सरकार अब शहरों में पाइप वाली गैस (PNG) को बढ़ावा दे रही है। अगर आपके इलाके में PNG की सुविधा आ चुकी है और आपने फिर भी कनेक्शन नहीं लिया है, तो सावधान हो जाइए। सरकार के नए आदेश के मुताबिक, PNG की उपलब्धता के बावजूद स्विच न करने वाले घरों की LPG सप्लाई 3 महीने बाद बंद की जा सकती है।

55
Image Credit : Getty

eKYC और सब्सिडी का चक्कर

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत सब्सिडी लेते हैं, तो बायोमेट्रिक (Aadhaar) वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है। PMUY यूजर्स को साल में एक बार eKYC करना होगा। DBT सब्सिडी के लिए 7 सिलेंडर के बाद (8वें रिफिल पर) जरूरी होगा। जिन नॉन-PMUY यूजर्स ने पहले eKYC कर लिया है, उन्हें दोबारा जरूरत नहीं। साल में कम से कम एक बार यह प्रॉसेस पूरा करना जरूरी है, ताकि आपकी सब्सिडी बिना रुके बैंक खाते में आती रहे।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IRCTC पर पलक झपकते ही मिलेगा कंफर्म टिकट! ज्यादातर लोग नहीं जानते ये 5 ट्रिक्स
Recommended image2
Viral Business Idea: टॉयलेट में ऐड लगाकर बंदा कमा रहा करोड़ों, बड़ी-बड़ी कंपनियां लाइन में लगीं
Recommended image3
Home Services: घर के कामों के लिए अब मेड नहीं, ऐप से बुला रहे लोग! 1 करोड़ यूज़र्स पार
Recommended image4
LPG Price Hike News: 1 मई से और महंगा होगा LPG? आज ही जान लें ये नए नियम
Recommended image5
Bank Holidays in May 2026: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, 1 तारीख से पहले ही निपटा लें अपने काम
Related Stories
Recommended image1
LPG Price Hike News: 1 मई से और महंगा होगा LPG? आज ही जान लें ये नए नियम
Recommended image2
Indane और HP Gas के नाम पर चल रही ये 5 फर्जी वेबसाइट्स, LPG बुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना पछताएंगे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved