LPG Price Hike News: 1 मई से और महंगा होगा LPG? आज ही जान लें ये नए नियम
देश में LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं। सरकार ने फिलहाल नए कनेक्शन देना बंद कर दिया है। सप्लाई में दिक्कतों के चलते बुकिंग के नियमों में भी बदलाव हुआ है और OTP आधारित डिलीवरी को अनिवार्य कर दिया गया है।
15

Image Credit : ChatGPT
युद्ध के असर से देश में LPG सिलेंडर के दाम बढ़े हैं और सप्लाई में भी दिक्कतें आई हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतें रिवाइज करती हैं। राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मई को LPG के दाम बढ़ सकते हैं।
25
Image Credit : Getty
कहा जा रहा है कि देश में पांच राज्यों के चुनावों की वजह से कीमतें बढ़ाने पर रोक लगी हुई थी। 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे, जिसके बाद पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतें बढ़ सकती हैं।
35
Image Credit : Getty
सरकार ने देश में नए LPG गैस कनेक्शन देना फिलहाल बंद कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने मौजूदा ग्राहकों की मांग पूरी करने पर ध्यान देने का निर्देश दिया है। इसलिए, मई में भी नए ग्राहकों को LPG कनेक्शन मिलना मुश्किल है।
45
Image Credit : Getty
LPG सप्लाई में आई दिक्कतों के चलते सरकार ने बुकिंग के नियम भी बदल दिए हैं। अब शहरी इलाकों में रीफिलिंग के लिए 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का गैप रखना होगा। इस नियम के कारण अब जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे।
55
Image Credit : ChatGPT
सप्लाई में पारदर्शिता लाने के लिए OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को पूरी तरह से अनिवार्य और स्थायी किया जा रहा है। ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही बुकिंग करनी होगी। कोड बताने के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी होगी। बेंगलुरु समेत देश के बड़े शहरों के होटल LPG की कमी का सामना कर रहे हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।
Latest Videos