फिलाडेल्फिया के बेरोजगार निक ग्रीनवॉल्ट ने विज्ञापन के लिए अपना टॉयलेट किराए पर देकर एक अनोखा बिजनेस शुरू किया है। Clorox जैसे बड़े ब्रांड उनके क्लाइंट हैं, जिससे वह लाखों कमा रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो गए हैं।

फिलाडेल्फिया के रहने वाले निक ग्रीनवॉल्ट करोड़पति बनना चाहते थे। लेकिन एक बेरोजगार शख्स के लिए यह कैसे मुमकिन था? एक दिन दोस्तों के साथ अपनी बेरोजगारी पर मजाक करते-करते उन्हें एक आइडिया आया। इस आइडिया ने उनकी जिंदगी ही बदल दी और यह एक गजब का बिजनेस मॉडल बन गया। आज आलम यह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां निक के पीछे लाइन लगाए खड़ी हैं, ताकि उन्हें थोड़ी सी जगह मिल सके। और यह जगह कहीं और नहीं, बल्कि निक के टॉयलेट में है! जी हां, आपने सही सुना। निक ने विज्ञापन के लिए अपना टॉयलेट ही किराए पर दे दिया है।

'आखिरी बेरोजगार बॉस'

निक ने अपने सोशल मीडिया बायो में लिखा है, "आखिरी बेरोजगार बॉस। अपने टॉयलेट से $10,00,000 (लगभग 9.40 करोड़ रुपये) कमाने की कोशिश कर रहा हूं।" Clorox, Pine-Sol और MiraLAX जैसे जाने-माने ब्रांड्स पहले ही निक के टॉयलेट में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ग्रूमिंग ब्रांड Dr. Squatch ने भी उनके टॉयलेट में थोड़ी सी जगह ली है। इतना ही नहीं, उन्होंने निक के वीडियो पर कमेंट भी किया, “मैंने जो कुछ भी सुना वह था 'किंग डॉ. स्क्वॉच'।”

View post on Instagram

हमने भी विज्ञापन दिया

क्रिप्टो पेमेंट कंपनी MoonPay ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "24 घंटे पहले, हमने एक अजनबी के टॉयलेट सीट पर MoonPay का विज्ञापन दिया।" उन्होंने आगे बताया, "और फिर जो हुआ वो ये है: 10 लाख इंस्टाग्राम वीडियो व्यूज, नए ऐप डाउनलोड्स की भरमार, और 1,000 से ज्यादा नए फॉलोअर्स। इस पर हमारे सालाना मार्केटिंग बजट का सिर्फ 0.05% खर्च हुआ।"

Scroll to load tweet…

क्रिएटिविटी की हद

सोशल मीडिया यूजर्स भी निक के इस आइडिया के फैन हो गए हैं। उनके वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। एक वीडियो को तो 4 करोड़ से ज्यादा और दूसरे को 1.30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। हजारों लोगों ने कमेंट कर इसे एक क्रिएटिव आइडिया बताया है। कई लोगों ने लिखा कि उन्हें यह कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया। एक यूजर ने लिखा, “आप यहां के सभी क्रिएटर्स के लिए एक शानदार प्रेरणा हैं। हमें बस एक बेहतरीन आइडिया की जरूरत है, और सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं है।”