DA बढ़ा, अब अकाउंट में आएंगे ₹38,000 तक! जानें किसे कितना फायदा
DA Hike News: एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के 12 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा किया है।अब DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है। जानिए आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी और पैसा कब मिलेगा?

कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?
DA बढ़ने से आपकी हर महीने की टेक-होम सैलरी बढ़ जाएगी। आपकी पोस्ट (Grade) के हिसाब से यह बढ़ोतरी होगी। प्रथम श्रेणी अधिकारियों को हर महीने 2,397 से लेकर 4,230 रुपए तक का फायदा होगा। द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को 1,683 से लेकर 2,019 रुपए तक, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 585 से लेकर 1,473 रुपए तक ज्यादा मिलेंगे और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हर महीने 465 से लेकर 556 रुपए तक की एक्स्ट्रा सैलरी मिलेगी।
₹38,000 तक आएगा एरियर
सैलरी के अलावा, आपको पिछले महीनों का बकाया पैसा यानी एरियर भी मिलेगा। यह रकम काफी मोटी होने वाली है। बड़े अधिकारियों को 21,573 से लेकर 38,070 रुपए तक का एरियर मिलेगा। मिडिल लेवल अधिकारियों के खाते में 15,150 से लेकर 18,200 रुपए तक आएंगे। बाकी कर्मचारियों को भी 4,185 से 13,500 रुपए के बीच एरियर मिलेगा।
पैसा कब और कैसे मिलेगा?
सरकार की तरफ से बताया गया है कि बढ़ा हुआ DA अप्रैल की सैलरी (जो मई में मिलेगी) के साथ मिलना शुरू हो जाएगा। एरियर सरकार एक साथ न देकर 6 समान किस्तों में देगी। इसकी पहली किस्त मई 2026 से आनी शुरू होगी, जो नवंबर 2026 तक चलेगी।
पेंशनर्स के लिए क्या है खबर?
प्रदेश के करीब 4.50 लाख पेंशनर्स को भी 3% की महंगाई राहत (DR) मिलेगी। हालांकि, उनके लिए एक थोड़ी निराशाजनक बात यह है कि उन्हें एरियर 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा, जबकि कर्मचारी संगठनों की मांग इसे और पहले से देने की थी। फिलहाल इस पर खींचतान जारी है।
एक आदेश के बाद आने लगेगा बढ़ा हुआ पैसा
मुख्यमंत्री ने घोषणा 2 मार्च को ही कर दिया था, लेकिन अभी वित्त विभाग (Finance Department) का आधिकारिक आदेश आना बाकी है। जैसे ही यह लिखित आदेश जारी होगा, आपके खाते में पैसे आने का रास्ता साफ हो जाएगा। 12 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स फिलहाल इसी लेटर का इंतजार कर रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

