- Home
- Business
- Gold Price Today: चेन्नई में सोना ₹1.53 लाख पार, लेकिन इन 7 शहरों में सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स
Gold Price Today: चेन्नई में सोना ₹1.53 लाख पार, लेकिन इन 7 शहरों में सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स
Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट की हलचल और अमेरिका-ईरान सीजफायर की उम्मीदों ने सोने की चमक को बढ़ा दिया है। आज 15 अप्रैल को सोना ₹1,54,868 के लेवल के करीब पहुंच गई हैं। चेन्नई जैसे शहरों में सोना ₹1.53 लाख पार चला गया है। देखें अपने शहर का रेट...

चेन्नई में आज सोने का भाव
अगर आप तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रहते हैं, तो आज आपको सोना सबसे महंगा मिलेगा। यहां 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹1,53,380 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, गहने बनाने के काम आने वाले 22 कैरेट सोने का भाव भी ₹1,40,600 के स्तर को पार कर गया है।
दिल्ली में आज सोने के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए चेन्नई के मुकाबले राहत भरी खबर है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,39,900 प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी स्थिरता देखी गई है।
मुंबई में गोल्ड का ताजा रेट
मुंबई में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,460 प्रति 10 ग्राम पर टिका हुआ है। ज्वेलरी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले 22 कैरेट गोल्ड का भाव यहां ₹1,39,750 है।
कोलकाता में सोने की कीमत
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी सोने के दाम ₹1.52 लाख के पार बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,52,460 है। हालांकि, 18 कैरेट सोने के मामले में कोलकाता अन्य शहरों से थोड़ा अलग रुख दिखा रहा है, यहां 18 कैरेट का भाव ₹1,39,750 के आसपास बना हुआ है।
लखनऊ में आज सोने की कीमत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने के तेवर तीखे हैं। यहां आज 24 कैरेट सोने के लिए आपको ₹1,52,610 चुकाने होंगे। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,900 के करीब चल रहा है।
पटना में आज सोने का भाव
बिहार के पटना में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है। यहां 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,52,510 प्रति 10 ग्राम है। अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं, तो उसका भाव आज ₹1,39,800 के आसपास चल रहा है। 18 कैरेट सोने का रेट यहाँ ₹1,14,390 के करीब है।
बेंगलुरु और हैदराबाद में गोल्ड रेट्स
आईटी सिटी बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने के रेट मुंबई के बराबर ही चल रहे हैं। दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,52,460 पर ट्रेड कर रहा है। इन शहरों में 18 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,14,340 के करीब है, जो उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम बजट में डायमंड ज्वेलरी के लिए गोल्ड बेस ढूंढ रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए सोने के रेट्स स्थानीय सर्राफा बाजारों और IBJA द्वारा जारी आंकड़ों पर आधारित हैं। इनमें जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, इसलिए आपके शहर या ज्वेलर के पास रेट्स में अंतर हो सकता है। यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से है और इसे निवेश की सलाह न माना जाए। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

