What to Buy on Akshaya Tritiya if Not Gold: अक्षय तृतीया 2026 पर सोना नहीं खरीद सकते तो कोई बात नहीं। महंगा सोना खरीदना जरूरी नहीं है। जानें 3 सस्ते और शुभ विकल्प, जो ला सकते हैं घर में सुख-समृद्धि और पैसा।
Affordable Akshaya Tritiya Shopping Ideas 2026: अक्षय तृतीया, जिसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया हर शुभ काम कभी खत्म नहीं होता, यानी उसका फल अक्षय रहता है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिन्हें धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है। इसलिए लोग इस दिन नई शुरुआत, निवेश और खरीदारी को बहुत शुभ मानते हैं।
क्या है अक्षय तृतीया का महत्व? (Significance of Akshaya Tritiya)
अक्षय शब्द का अर्थ होता है, जो कभी कम न हो। मान्यता है कि इस दिन जप, यज्ञ, दान-पुण्य और पितरों के लिए किए गए तर्पण का फल हमेशा बना रहता है। यही वजह है कि लोग इस दिन शुभ कार्य करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। खास बात यह भी है कि अगर अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र और बुधवार के साथ पड़े, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है।
2026 में अक्षय तृतीया कब है? (When is Akshaya Tritiya 2026)
- अक्षय तृतीया डेट: रविवार, 19 अप्रैल 2026
- अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त: सुबह 10:49 से दोपहर 12:34 तक
- तृतीया तिथि शुरू: 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे
- तृतीया तिथि समाप्त: 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे
- इस दौरान 19 अप्रैल सुबह 10:49 से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है।
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी नहीं खरीद सकते, तो ये चीजें खरीदना भी है बेहद शुभ
अक्सर लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदते हैं, लेकिन आज के महंगे दौर में हर कोई ऐसा नहीं कर पाता। ऐसे में आप नीचे दिए गए ऑप्शन अपनाकर भी शुभ फल पा सकते हैं।
- मिट्टी का घड़ा (मटका)
अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा खरीदना और उसमें पानी भरकर दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। यह मन को शांति देता है और काम में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।

- किचन के बर्तन और उपकरण
रसोई से जुड़ी चीजें जैसे बर्तन, कुकवेयर या छोटे-मोटे किचन अप्लायंसेज खरीदना भी शुभ माना जाता है। ये घर की समृद्धि और परिवार के सुख-शांति का प्रतीक होते हैं।

- चने की दाल और चावल
अगर सोना खरीदना संभव न हो, तो चने की दाल और साबुत चावल घर लाना भी बहुत लाभकारी माना गया है। इनका संबंध गुरु ग्रह से होता है और यह आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।

क्यों खास होती है अक्षय तृतीया के दिन की खरीदारी?
मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक शुभ फल देती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है। इसलिए इस दिन छोटी-सी खरीदारी भी भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है।


